Mon. Apr 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कोप २८… जलवायु क्षति कोष की हुई स्थापना

 
काठमांडू, १६ मंसिर – जलवायु परिवर्तन से कुछ देश की अवस्था पर बहुत ज्यादा असर पड़ रहा है उन सभी देश को सहयोग करने के लिए जलवायु क्षति कोष की स्थापना की गई है । संयुक्त राष्ट्रसंघ के जलवायु परिवर्तन सम्मेलन में गुरुवार विश्व के कुछ जोखिम में रहे देशों को जलवायु परिवर्तन के कारण से होने वाले क्षति और उसके साथ ही सहयोग करने के लिए जलवायु क्षति कोष सञ्चालन में लाया गया है ।

कोष में ये निर्णायक कार्य में दुबई, संयुक्त अरब अमिरात (यूएई) में आयोजित जलवायु परिवर्तन सम्बन्धी संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्भेन्सन (कोप २८) के सम्मेलन के २८वें सत्र के पहले दिन सहयोग करने की प्रतिवद्धता जताई है । यूएई के नेतृत्व में बहुत से देशों ने इस कोष में आर्थिक सहयोग को लेकर प्रतिवद्धता जताई है । जिसमें यूएई ने १० करोड़ अमेरिकी डॉलर, जर्मनी ने सौ मिलियन डॉलर, बेलायत ने चार करोड़ पाउन्ड (लगभग ५०.६ मिलियन डॉलर) और अन्य व्यवस्था के लिए दो करोड़ पाउन्ड सहयोग किया है । जापान ने १० मिलियन डॉलर और संयुक्त राज्य अमेरिका ने १७.५ मिलियन डॉलर सहयोग करने की प्रतिवद्धता जताई है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *