Sun. Jul 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

टिकटॉक प्रतिबन्ध विरुद्ध के रिट में आज होगी पूर्ण सुनवाई

 

काठमांडू, १९ मंसिर – कुछ दिन पहले टिकटॉक पर प्रतिबन्ध लगाया गया था । लेकिन सरकार के इस निर्णय पर लोगों ने बहुत आपत्ति जताई थी साथ ही सरकार के निर्णय में सर्वोच्च ने कारण दिखाई आदेश भी जारी किया था जिसकी आज पूर्ण सुनुवाई की जाएगी ।
टिकटॉक प्रतिबन्ध लगाने को लेकर सरकार के निर्णय में न्यायाधीश विनोद शर्मा के इजलास में १४ रिट का एक साथ प्रारम्भिक सुनुवाई करते हुए सरकार के नाम में कारण दिखाओ आदेश जारी किया था ।
न्यायाधीश शर्मा के इजलास ने मंसिर १५ के भीतर टिकटॉक को बन्द करने का कारण सहित लिखित जबाव पेश करने का आदेश दिया था । गत २७ कात्तिक में मन्त्रिपरिषद् के निर्णय से सरकार ने समाजिक सञ्जाल टिकटॉक पर प्रतिबन्ध लगाने का निर्णय किया था । इसकेबाद से ही मन्त्रिपरिषद् द्वारा किए गए इस निर्णय के विरुद्ध इसी मंसिर १ गते १० रिट दर्ता की गई थी । और भी कई रिट दायर किए गए हैं । टिकटॉक प्रतिबन्ध विरुद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश त्रिपाठी, अधिवक्ता अनन्तराज लुइटेल, सुनिलरञ्जन सिंह, भद्रप्रसाद नेपाल, अञ्जन धिताल, यज्ञमणि न्यौपाने, रामकृष्ण बञ्जरा, प्रेमराज शिलवाल, त्रिलोकबहादुर चन्द, कानून के विद्यार्थी परशुराम पाण्डे ने मंसिर १ में अलग अलग रिट दायर की थी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *