Sun. Apr 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पालिका और प्रदेश सभा क्षेत्र के कार्यक्रम में अपाङ्गो को सम्बोधन न होना दुर्भाग्य : निवास यादव

 


देशबन्धु यादव, नवलपरासी । ३२वां अन्तर्राष्ट्रिय अपाङ्ग (दिव्याङ्ग) दिवस के उपलक्ष में इस जिले के ३ नगरपालिका रामग्राम, सुनवल, बर्दघाट और ४ गांव पालिका सुस्ता, प्रतापपुर,सरावल और पाल्हीनन्दन में भव्य एवं सभ्य रुप में सरकारी/गैर सरकारी संघ/संस्थाओं के आयोजन में विविध कार्यक्रम के साथ सम्पन्न हूआ।
इसी क्रम में प्रतापपुर गांव पालिका के सुर्यपुरा के दुर्गा मन्दिर के सभा कक्ष में मुख्य अतिथी प्रतापपुर गांव पालिका अन्तर्गत ‘अपाङ्ग समन्वय समिति’ के सदस्य एवं समाजसेवी निवास यादव ने प्रतापपुर गांव पालिका, लुम्बिनी प्रदेश सभा क्षेत्र १.ख के सदस्य देवकरन कलवार और प्रतिनिधि सभा क्षेत्र -१ के सांसद विनोद चौधरी नें अपाङ्गों के लिए वित्तीय वर्ष २०८०/०८१ के योजना/कार्यक्रम में संवोधन नहीं किए जाने को दुर्भाग्य बताया। सभा को संबोधित करते हूए मुख्य अतिथी यादव ने कहा की गणतन्त्र नेपाल में “गांव – गांव सिंहदरबार सभी जन का अधिकार” केवल नारा में ही सिमट गया है। लक्षित नागरिक अपाङ्गों के लिए निकाय , प्रदेश और संघिय प्रतिनिधियों द्वारा संबोधन न होना हास्यास्पद बताया।
इस मौके पर यूवा विकास संस्था के जिला अध्यक्ष रामकृपाल गुप्ता , त्रिभुवन माध्यमिक विद्यालय बेलाटारी के विशेष शिक्षक चक्रबहादुर कुश्वाहा , प्रतापपुर गांव पालिका वार्ड नंबर चार वडा सदस्य राधेश्याम यादव , वार्ड नंबर ८ के वडा सदस्य सिमा मल्लाह लगायत वक्ताओं ने चालू वित्तीय वर्ष में लक्षित वर्ग अपाङ्गों को संबोधिन न होना त्रुटिपूर्ण बताया। दृष्टिविहिन गायक छांगुर यादव ने गीत कबिता बाचन के माध्यम से पिडित जनता और किसानों के वेदना को व्यक्त किया।
इस मौके पर त्रिभुवन माध्यमिक विद्यालय बेलाटारी के विशेष लक्षित विद्यार्थी को शैक्षिक सामग्री वितरण किया गया।
जनजागृति अपाङ्ग संस्था के अध्यक्ष बच्चा राजभर के अध्यक्षता एवं तौहिद धुनिया के सहजीकरण में सम्पन्न हूआ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *