त्रिवि के प्रशासनिक और शैक्षिक कार्यक्रम ठप्प करने की कर्मचारी संघ ने दी चेतावनी
काठमांडू, मंसिर २० – त्रिभुवन विश्वविद्यालय के कर्मचारियोंने अपना ४५ बुँदे मांग पूरा नहीं होने तक कामकाज ठप्प करने की चेतावनी दी है । त्रिभुवन विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ ने एक चेतावनी सहित की विज्ञप्ति जारी की है और कहा है कि अगर उनकी मांग को पूरा नहीं किया गया तो वे दीक्षान्त समारोह नहीं होने देंगे ।
कर्मचारी संघ ने मंगलबार जारी किए अपनी विज्ञप्ति में उल्लेख किया है कि विगत में हुए समझौता का पूर्ण कार्यान्वयन और खोए हुए सुविधा को यथावत प्राप्ति की सुनिश्चितता के लिए तीन दिन के भीतर यदि ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो त्रिवि के सम्पूर्ण निकायों में प्रशासनिक कार्य तथा शैक्षिक कार्यक्रम को पूर्ण रुप में ठप्प कर त्रिवि के दीक्षान्त समारोह तक को प्रभावित करेंगे ।
कर्मचारी संघ त्रिवि के साथ गत चैत को जो समझौता और गत वर्ष के पुस में दिए गए ४५ बुँदे मांग को कार्यान्वयन करने की मांग करती आई है ।
मांग सम्बोधन के लिए त्रिवि कर्मचारी संघ के केन्द्रीय अध्यक्ष छत्रबहादुर कार्की सोमवार को ही उपकुलपति प्रा.डा. शिवलाल भुसाल को ज्ञापनपत्र दिया था ।

