Tue. Jun 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अन्तर्राष्ट्रीय शान्ति स्थापना में प्रभावकारी भूमिका निर्वाह करने के लिए नेपाल प्रतिबद्ध है –उपप्रधानमन्त्री खड्का

 

काठमांडू, मंसिर २० –उपप्रधानमन्त्री एवं रक्षामन्त्री पूर्णबहादुर खड्का ने कहा है कि संयुक्त राष्ट्रसंघ के सहकार्य में अन्तर्राष्ट्रीय शान्ति स्थापना में प्रभावकारी भूमिका निर्वाह करने के लिए नेपाल प्रतिबद्ध है ।
संयुक्त राष्ट्रसंघ के आयोजन में घाना के आक्र में शुरु हुए अन्तर्राष्ट्रीय शान्ति स्थापना सम्बन्धी संयुक्त राष्ट्रसंघीय मन्त्री स्तरीय सम्मेलन के क्रम में उपप्रधानमन्त्री खड्का ने यह प्रतिबद्धता व्यक्त की है ।
सम्मेलन के ही क्रम में आज संयुक्त राष्ट्रसंघ मुख्यालय, कार्य सञ्चालन सहयोग विभाग के उपमहासचिव अतुल खरे ने उपप्रधामन्त्री खड्का से शिष्टाचार मुलाकात की थी । भेट के क्रम में उपमहासचिव खरे ने अन्तर्राष्ट्रीय शान्ति स्थापना के लिए नेपाल ने जो महत्वपूर्ण योगदान दिया है उसके के लिए धन्यावाद समेत दी थी ।
भेट में उपप्रधानमन्त्री खड्का ने कहा कि नेपाल संयुक्त राष्ट्रसंघ के वातावरण नीति प्रति प्रतिबद्ध है । साथ ही वीरेन्द्र शान्ति कार्य तालिम केन्द्र के पहले कार्वन तटस्थ प्रशिक्षण केन्द्र बनाने के काम को भी आगे बढ़ाने का भी उल्लेख किया ।
आज ही संयुक्त राष्ट्रसंघ, शान्ति कार्य विभाग के उपमहासचिव जिन पियरर ल्याक्क्रोइक्स ने भी उपप्रधानमन्त्री खड्का से मुलाकात की है । मुलाकात के क्रम में ल्याक्क्रोइक्स ने नेपाल के योगदान के कदर स्वरुप संयुक्त राष्ट्रसंघ के मुख्यालय तथा शान्ति मिशनों में नेपाल को उच्च तह में और भी अवसर प्राप्त होने का विश्वास व्यक्त किया है ।
भेट में उपप्रधानमन्त्री खड्का ने संयुक्त राष्ट्रसंघ के महासचिव को हाल ही में सम्पन्न नेपाल भ्रमण का स्मरण करते हुए बताया कि किस तरह महासचिव ग्लोबल वार्मिङ के कारण हिमाल में जो हिम पिघलता जा रहा है उससे आनेवालों दिनों में जो चुनौती तथा असर के बारे में चिन्तित थे । साथ ही उन्होंने जो कोप–२८ का सम्मेलन चल रहा है उसके बारे में भी बातचीत की है ।
इसी तरह, उपप्रधानमन्त्री खड्का और भारत के रक्षा राज्यमन्त्री अजय भट्ट के बीच भी शिष्टाचार मुलाकात हुई है । मुलाकात के ही क्रम में नेपाल और भारत के बीच जो बहुआयामिक सम्बन्ध, नेपाली सेना और भारतीय सेना के बीच के सहयोग और सहकार्य के लेकर चर्चा हुई ।

यह भी पढें   सहकारी पीड़ितों को राशि सीधे सरकारी कोष से नहीं दी जा रही : प्रधानमंत्री शाह

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *