Wed. Jun 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भ्रष्टाचार में हरेक दल के नेताओं की संलग्नता को देखकर राजनीति के प्रति वितृष्णा पैदा हो जाती है –अध्यक्ष लिङ्देन

 

काठमांडू, पुष २– राष्ट्रीय प्रजातन्त्र पार्टी की केन्द्रीय समिति की बैठक आज भी जारी रहेगी । कल से ही काठमांडू में शुरू हुई बैठक आज भी जारी रहेगी ।
कल हुई बैठक में अध्यक्ष लिङ्देन ने कहा कि भ्रष्टाचार के हरेक काण्ड में दल के नेताओं की संलग्नता को देखकर राजनीति के प्रति वितृष्णा पैदा हो जाती है और इसके प्रति भी गहरी चिन्ता उन्होंने व्यक्त की थी ।
पार्टी के प्रवक्ता तथा प्रचार विभाग प्रमुख मोहन श्रेष्ठ के अनुसार अध्यक्ष राजेन्द्र लिङ्देन ने समसामयिक राजनीतिक परिस्थिति, रणनीति और भावी कार्यदिशा विषय में ब्रिफिङ् की थी ।
उनके अनुसार अध्यक्ष लिङ्देन ने कहा कि राप्रपा सशक्त प्रतिपक्ष की भूमिका निर्वाह करें, सत्ता केन्द्रीत नहीं होकर आम जनता की, शुभेच्छुक, शुभचिन्तक के परिवर्तन की ईच्छा और देश की अवस्था का ध्यान रखते काम करें । उन्होंने बताया कि –सड़क संघर्ष को प्राथमिकता देकर पार्टी की कार्यनीति रहने, देश में पूँजी निर्माण नहीं हो सकने के इस अवस्था में भी सत्तापक्ष और प्रतिपक्ष समेत की मिली भगत से कमाने की धन्धा में लगना दुर्भाग्यपूर्ण है ।
बैठक में महामन्त्री धवल शम्शेर राणा ने वृहद आन्दोलन सम्बन्धि कार्ययोजना,कोषाध्यक्ष निलकण्ठ काफ्ले ने आर्थिक प्रतिवेदन, सचिवालय के मुख्य सचिव केदार बहादुर अधिकारी ने सचिवालय सम्बन्धि प्रतिवेदन पेश की थी । कल हुई बैठक में प्रदेश प्रमुख ने भी अपने अपने प्रदेश का प्रतिवेदन पेश किया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *