Wed. Jul 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मोस्ट वांटेड डॉन दाऊद इब्राहिम को जहर देकर मारने की की गई कोशिश !

 

काठमांडू, पुष २– अंडरवल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को लेकर बहुत बड़ा दावा किया जा रहा है कि दाऊद को जहर देकर मारने की कोशिश की गई है और वो कराची के अस्पताल मेंं भर्ती हैं ।
भारतीय संचार के माध्यम से ये मामले सामने आई है कि दाऊद इब्राहिम को जहर देकर मारने की कोशिश की गई है । वह अभी कराची के अस्पताल में भर्ती है।
भारत के मोस्ट वांटेड दुश्मन दाऊद इब्राहिम को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है कि दाउद को जÞहर दे दिया गया है । हालांकि, इस खबर की अभी तक किसी ने पुष्टि नहीं की है । साथ ही इस बात की भी कोई जानकारी नहीं है कि किसने जहर देने की कोशिश की ।
सोशल मीडिया पर यूजर्स की ओर से दावा किया जा रहा है कि दाऊद इब्राहिम को कराची के अस्पताल में भर्ती कराया गया है । दावा है कि किसी अनजान शख्स ने उसे जहर दे दिया है । जिसके कारण वह अस्पताल में भर्ती है । पाकिस्तान के जीयो टीवी न्यूज ने भी सोशल मीडिया पर चल रही इन चर्चाओं का हवाला देते हुए कहा कि अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को लेकर अफवाहें फैल रही हैं, जिसे कथित तौर पर गंभीर स्वास्थ्य स्थिति के बाद पाकिस्तान के कराची में अस्पताल में भर्ती कराया गया है । अपुष्ट रिपोर्टों में इसकी वजह जहर बताया जा रहा है।
मोस्ट वांटेड आतंकवादी और डी–कंपनी का प्रमुख दाऊद इब्राहिम भारत का भगोड़ा है । १९९३ में मुंबई में हुए सीरियल ब्लास्ट का मास्टर माइंड दाऊद इब्राहिम ही था । धमाको को अंजाम देने के बाद वो भारत छोड़कर दुबई भाग गया था। इसके बाद उसने पाकिस्तान में अपना ठिकाना बना लिया । वो अपने परिवार के साथ वहीं रहता है । उसके खिलाफ भारत में आतंकी हमला, मर्डर, किडनैपिंग, सुपारी हत्या, संगठित अपराध, ड्रग्स, हथियारों की तस्करी जैसे कई मामले दर्ज है ं। साल २००३ में उसे ग्लोबल टेररिस्ट घोषित किया गया था । साल २०११ में एफबीआई और फÞोर्ब्स की एक लिस्ट में उसे दुनिया का तीसरा मोस्ट वांटेड भगोड़ा अपराधी बताया गया था ।

यह भी पढें   ‘लाइफ’ नहीं सरकार को ‘लाइक’ चाहिए – गगन थापा

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *