प्रधानमन्त्री का दाबा… मेरे द्वारा ऐतिहासिक काम किया जा रहा है
काठमांडू, पुष ७ – जनता के साथ माओवादी विशेष रुपान्तरण कार्यक्रम अन्तर्गत बुढ़ानिलकण्ठ में आयोजित सभा को सम्बोधन करते हुए प्रधानमन्त्री प्रचण्ड ने कहा कि –भूमि सम्बन्धी समस्या, सुकुम्बासी समस्या, अव्यवस्थित शहरी करण की समस्या और स्वबासी की समस्या समाधान के लिए ऐन निर्माण किया जा रहा है । ‘भूमिसम्बन्धी समस्या, सुकुम्बासी की समस्या, अव्यवस्थित शहरीकरण की समस्या और स्वबासी की समस्या, काठमांडू, ललितपुर और भक्तपुर में स्वबासी की समस्या भी बहुत बड़ी समस्या के रुप में है और उसे हल करने के लिए मैं कुछ नए ऐन ला रहा हूँ और लालपूर्जा वितरण का एक नया अभियान शुरु कर रहा हूँ ।’
उन्होंने कहा कि – ‘मैं आपको ये विश्वास दिलाना चाहता हूँ कि इन समस्याओं को समाधान करने के लिए ऐन में जो कुछ त्रुटियां हैं, जैसे ५०ं वर्ष से रुके समस्याओं के समाधान करने के लिए नए ऐन की व्यवस्था की जा रही है ।’
इसी तरह प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘डेढ़ वर्ष के भीतर हम पूरे देश में उजाला भरने का लक्ष्य के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं । इसके साथ ही सुशासन, सामाजिक न्याय और समृद्धि का नया समाजवाद का आधार कहकर अभियान शुरु किया है ।’ उन्होंने कहा ‘१० हजार ८ सौ मेगावाट का एक ही परियोजना कर्णाली चिसापानी, इतनी बड़ी परियोजना सोचना भी आदमी के लिए कठिन थी लेकिन हमने मन्त्रिपरिषद् की बैठक से निर्णय किया और वो अब अध्ययन प्रक्रिया में गया है । प्रधानमंत्री ने कहा कि मेरे द्वारा ऐतिहासिक काम हुआ है जो अभी तक विगत में किसी ने इस तरह के काम को करने का साहस नहीं किया था ।’

