Sun. Jun 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जबतक मैं रहूँगा संघीय लोकतान्त्रिक गणतन्त्र पर किसी तरह का आँच नहीं आने दूँगा – राष्ट्रपति पौडेल

 

काठमांडू, पुष ७ – राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल ने कहा है कि संविधान ने जो जिम्मेदारी दी है उसका मैं निष्ठापूर्वक पालन करुँगा तथा जबतक मैं रहूँगा संघीय लोकतान्त्रिक गणतन्त्र पर किसी तरह का आँच नहीं आने दूँगा
शनिवार नेपाल उद्योग परिसंघ के कोशी प्रदेश समिति द्वारा विराटनगर में आयोजन किए गए प्रजातन्त्र सेनानी सम्मान तथा उद्योगियों की सभा में उन्होंने कहा कि संविधान ने जो जिम्मेदारी दी है उसका मैं निष्ठापूर्वक पालन करने के लिए अपनी प्रतिवद्धता व्यक्त करता हूँ ।
उन्होंने कहा कि – मैं आप सभी को यह विश्वास दिलाना चाहता हूँ कि जबतक मैं रहूँगा संघीय लोकतान्त्रिक गणतन्त्र पर किसी तरह का आँच नहीं आने दूँगा
राष्ट्रपति पौडेल ने स्वाधीन, समुन्नत एवं आत्मनिर्भर अर्थतन्त्र निर्माण पर जोड़ दिया । साथ ही उन्होंने समाजवाद उन्मुख अर्थव्यवस्था के आधार निर्माण कर उद्योगी व्यवसायी की महत्वपूर्ण भूमिका होने की भी धारणा रखी ।
कोभिड–१९ महामारी से शिथिल हुए अर्थतन्त्र को उन्नत बनाने के लिए सरकार ने जो कुछ प्रयास किए हैं उसका सकारात्मक प्रभाव पड़ा है । राष्ट्रपति पौडेल ने कहा कि ‘लेकिन अपेक्षा अनुसार देश का अर्थतन्त्र सबल नहीं हुआ है, रोजगारी सृजना के साथ ही आन्तरिक उत्पादन नहीं बढ़ सका है । उद्योग धन्धा पूर्ण क्षमता में सञ्चालन नहीं हो सका है । उद्योग कलकारखाना सञ्चालन में हमारा ध्यान केन्द्रीत होना चाहिए ।’
नेपाल की पहली औद्योगिक नगर कोशी प्रदेश की राजधानी विराटनगर स्वतन्त्रता के लिए जीवन उत्सर्ग करने वाले कृष्णप्रसाद कोइराला, बिपी कोइराला, गिरिजाप्रसाद कोइराला, मनमोहन अधिकारी, सिके प्रसाई, शैलजा आचार्य, केशव कोइराला, तारणीप्रसाद कोइराला, नोना कोइराला, नारदमुनी थुलुङ, क्याप्टेन यज्ञबहादुर थापा, बलबहादुर राई, भरतमोहन अधिकारी, भूविक्रम नेम्वाङ, प्रेमराज आङदम्बे, चिरञ्जीवी रिजाल, रामप्रसाद राई, धनवर्ण राई, लिला–ठगी–गोकर्ण, राम–लक्ष्मण और नेपाल में औद्योगिक अभियान की शुरुआत करने वाले रामलाल गोल्छा, चन्दनमल दुगड के साथ सभी के योगदान की राष्ट्रपति ने प्रशंसा की ।

यह भी पढें   भारत के बहराईच में बाँके जिला के चार पत्रकार सम्मानित हुये 

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed