Fri. May 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

लुम्बिनी प्रदेश में मन्त्रिपरिषद् विस्तार, केसी और थापा आज लेंगे शपथ

 

काठमांडू, पुष ८– लुम्बिनी प्रदेश के मुख्यमन्त्री डिल्लीबहादुर चौधरी ने मन्त्रिपरिषद् विस्तार किया है । मुख्यमन्त्री चौधरी ने शनिवार को दो मन्त्री और बढ़ाया है । इससे पहले लुम्बिनी में मुख्यमन्त्री सहित सात सदस्यीय मन्त्रीमण्डल थी । शनिवार दो मन्त्री को बढ़ाए जाने के साथ ही लुम्बिनी में नौ सदस्यीय मन्त्रीमण्डल हो गई है ।
नया मन्त्रिपरिषद्मा नेकपा (माओवादी केन्द्र)से कृष्णा केसी खानेपानी, ग्रामीण तथा सहकारी विकास और कांग्रेस के सरोज थापा पर्यटन तथा यातायात व्यवस्थामन्त्री की जिम्मेदारी दी गई है । आज दोनों को पद तथा गोपनीयता की शपथ दिलाने का कार्यक्रम रखा गया है ।
प्युठान के थापा कांग्रेस संस्थापन पक्ष के सांसद हैं । वे प्युठान प्रदेशसभा २ में विजयी हुए हैं । वो फिल्म क्षेत्र में रोज राणा के नाम जाने जाते हैं । इसी तरह माओवादी से केसी का नाम इससे पहले ही पार्टी ने सिफारिस की थी । बाँके जिला के क्षेत्र नम्बर १ से विजय केसी इससे पहले प्रदेश के विना विभागीय मन्त्री बने थे ।

यह भी पढें   कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *