Thu. Aug 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुर मे एडीबी कार्यान्वयन का माग करते हुए चक्का जाम

 

1कैलास दास,जनकपुर, साउन ३१ । जनकपुर नगरपालिका में आया एकीकृत सहरी विकास आयोजना को सुनिश्चिता के माग करते हुए सर्वदलीय सर्वपक्षीय संघर्ष समिति ने शनिवार दो घण्टा चक्का जाम किया है ।

समिति में सहभागीयों ने ‘विकास विरोधी मुर्दावाद, एकीकृत सहरी विकास आयोजना लागू कर, जनकपुर से यह योजना दुसरी जगह कभी भी नही जाने देगें ’ सहितका नारा लगाते हुए चक्का जाम कीया था ।

रामानन्द चौक में हुआ चक्का जाम के कारण यातायात को कठिनाई का सामना करना पडा था । सहभागीयों ने कहा कि एडीबी कब से कार्यान्वयन होगा जब तक लिखित नही आऐगा आन्दोलन चलता रहेगा । सहभागीयाें ने यह भी कहा कि अगर शीघ्र कार्यान्वयन नही हुआ तो तीसरा चरण के कार्यक्रम घोषणा किया जाऐगा ।

यह भी पढें   आठ - दलीय  अग्रगामी मोर्चा  की घोषणा : विनोदकुमार विमल

2एकीकृत सहरी विकास आयोजना ल्याण्डफिल्ड साइट विवाद के कारण अभी तक सञ्चालन में नही आया है । ल्याण्डफिल साइट के लिए धनुषा क्षेत्र नं. ३ में गुठी संस्थान अधिनस्त रहा १७ कट्ठा १७ धुर जमीन लिज में लेने के वावजूद भी स्थानीयवासीयों के विवाद के कारण यह साइट सुनिश्चित नही हो पाया है ।

नगरस्तरीय सर्वदलीय संयन्त्रको तथा एडिबी परियोजना बचाउ संघर्ष समिति के संयुक्त आयोजना में विभिन्न किसिम विरोध के कार्यक्रम चल रहा है । कार्यक्रम मेंं एकिकृत नेकपा माओवादीका केन्द्रिय सदस्य अरविन्द साह ने जनकपुर नगरपालिका के विकास के लिए एशियाली विकास बैंक के योजना उपर हुआ षडयन्त्र को निन्दा की है । उन्होने कहा कि यह आयोजना अविलम्ब सुचारु किया जाए ।

यह भी पढें   'मधेश: आगे की राह' विषय पर एक संवाद कार्यक्रम संपन्न

उसी प्रकार बचाउ सघर्ष समिति के संयोजक एवं पूर्व नगर प्रमुख बजरंग प्रसाद साह ने कहा कि व्यक्ति विशेष अडान के कारण यहाँ के विकास नही हो बहुत दुःखद बात है । जब तक एडीबी कार्यान्वयन नही होगा यह आन्दोलन जारी रहेगा । कही पर भी कोई चिज सञ्चालन के लिए सुविधा माँगा जाता है न कि विरोध । फुलगामावासी सुविधा माँग सकते है, लेकिन विरोध करे यह जायज नही है । यह व्यक्ति विशेष के कारण हो रहा आरोप भी लगाया है ।

यह भी पढें   देशभर मनसुनी वायुको प्रभाव, सुदूरपश्चिम में बहुत भारी बारिश की संभावना

चक्का जाम कार्यक्रम में महिला सञ्जाल की नेत्री एवं तमलोपाका केन्द्रिय सदस्य रेणु झा, फोरम लोकतान्त्रिक का नगर अध्यक्ष संजय चौधरी, नेकपा माले समाजवादी का कौशलेन्द्र मिश्र, फोरम नेपाल का दिनेश पुर्वे, नेकपा एमाले का मोहन उपाध्याय, नेपाली काँग्रेस का रामनरेश सिंह, महिला अधिकारकर्मी सरिता चाँैधरी, आन्दोलनकारी सुशिल सिंह, रामसपा का जिला अध्यक्ष महाशंकर ठाकुर सहभागी थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com