Thu. Aug 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राष्ट्रीयसभा निर्वाचन के लिए ७ निर्वाचन अधिकृत की नियुक्ति

 

काठमांडू, पुष १२ – राष्ट्रीयसभा निर्वाचन के लिए निर्वाचन आयोग ने निर्वाचन अधिकृत नियुक्त किया है । सातों प्रदेश की राजधानी में होने वाले निर्वाचन के लिए प्रदेश राजधानी रहे जिला के जिला न्यायाधीश को निर्वाचन अधिकृत की जिम्मेदारी दी गई है ।
आयोग के जारी सूचना अनुसार कोशी में मोरङ जिला अदालत के न्यायाधीश दुर्गाप्रसाद ढुंगेल निवाचन अधिकृत हैं । इसी तरह मधेश में धनुषा जिला अदालत के न्यायाधीश नारायणप्रसाद सुवेदी, बागमती में मकवानपुर के जिला न्यायाधीश महेन्द्रबहादुर कार्की, गण्डकी में कास्की जिला अदालत के न्यायाधीश केशवप्रसाद बास्तोला निर्वाचन अधिकृत बने हैं ।
लुम्बिनी में दाङ जिला अदालत के न्यायाधीश कृपासुर कार्की, कर्णाली में सुर्खेत जिला अदालत के न्यायाधीश विष्णुप्रसाद अर्याल और सुदूरपश्चिम में कैलाली जिला अदालत के न्यायाधीश ओमप्रसाद अर्याल निर्वाचन अधिकृत बने हैं । ये जानकारी आयोग के प्रवक्ता शालिग्राम शर्मा पौडेल ने जानकारी दी है ।
इन सभी की नियुक्ति पुस १६ गते से लागू होने की आयोग ने जानकारी दी है । १६ गते को ही उनसभी को सम्बन्धित प्रदेश के प्रदेश निर्वाचन कार्यालय में निर्वाचन अधिकृत की कार्यालय स्थापना करनी होगी ।

यह भी पढें   कप्तानगंज घटना में घायल एक और व्यक्ति की मृत्यु

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com