मौलिक पर्व त्यौहार ही नेपाली बीच सामाजिक एकता, सद्भाव, धार्मिक सहिष्णुता और राष्ट्रीय एकता को मजबूत बनाएगी
काठमांडू, पुष १५– प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’ ने तमु ल्होसार की शुभकामना देते हुए कहा है कि – ये जो मौलिक पर्व त्यौहार है यही नेपाली बीच सामाजिक एकता, सद्भाव, धार्मिक सहिष्णुता और राष्ट्रीय एकता को मजबूत बनाएगी ये मेरा विश्वास है ।
साथ ही उन्होंने कहा कि –देश की विशेषता और मौलिकता का आत्म सातीकरण सहित सङ्घीय लोकतान्त्रिक गणतन्त्र के सौन्दर्य को स्थापित करना सभी की जिम्मेदारी है ।
रविवार तमु ल्होसार के अवसर पर शुभकामना देते हुए दाहाल ने यह भी कहा कि – राष्ट्रीयता का सम्वद्र्धन और समुदाय की पहचान से ही देश की एकता, स्वाधीनता, समृद्धि और राष्ट्रीय हित निर्भर करती है ।
‘देश की विशेषता और मौलिकता के आत्मसातीकरणसहित सङ्घीय लोकतान्त्रिक गणतन्त्र के सौन्दर्य को स्थापित करना हम सभी की जिम्मेदारी है,’ यह बातें दाहाल ने जारी किए गए विज्ञप्ति में कहा है ।
प्रधानमंत्री ने उल्लेख किया है कि –लोकतन्त्र, सामाजिक न्याय, राष्ट्रीय एकता, स्वाधीनता, अखण्डता और देशभक्ति को केन्द्र में रखकर अनुसरण करने, अक्षुण एकता, सद्भाव और सहिष्णुता नेपाल की राष्ट्रिय विशेषता और पहचान के रूप में है ।

