इमरान खान को लगा बड़ा झटका…नामांकन हुआ रद्द
काठमांडू, पुष १५– पाकिस्तान चुनाव आयोग ने शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को बड़ा झटका दिया है । पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने शनिवार को कहा कि देश में २०२४ में होने वाले आम चुनावों को लेकर पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के नामांकन को खारिज कर दिया गया है । पाकिस्तान में आठ फरवरी को आम चुनाव होना है ।
पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने दो निर्वाचन क्षेत्रों से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था । इमरान खान की पार्टी– पीटीआई के पदाधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान चुनाव आयोग ने दोनों निर्वाचन क्षेत्रों से दर्ज नामांकन पत्र को खारीज कर दिया है ।


