अपनी जीत के बाद थापा चले पार्टी कार्यालय सानेपा
काठमांडू, आश्विन २४ – नेपाली कांग्रेस के नव निर्वाचित सभापति गगनकुमार थापा शनिवार पार्टी कार्यालय सानेपा जा रहे हैं । १५ वें महाधिवेशन से सभापति में निर्वाचित होने के बाद वो पहली बार पार्टी कार्यालय सानेपा पहुँच रहे हैं । सभापति थापा आज दोपहर २ बजे सानेपा कार्यालय में उपस्थित होंगे । इस क्रम में वो अनौपचारिक बातचीत करने वाले हैं । शुक्रवार सम्पन्न मतगणना में प्रतिष्पर्धी उम्मीदवार श्याकृष्ण खड्गी को पराजित करते सभापति में निर्वाचित हुए हैं । केन्द्रीय निर्वाचन समिति के अनुसार थापा ६ हजार ५८४ मत सहित सभापति में निर्वाचित हुए । उनके प्रतिष्पर्धी खड्गी को ३७५ मत प्राप्त हुए हैैं ।

