गगन थापा को विश्वप्रकाश शर्मा ने दी शुभकामना, कहा— वे उनके साथ खड़े हैं
काठमांडू, आश्विन २४ – नेपाली कांग्रेस के सभापति पद पर निर्वाचित गगन थापा को वरिष्ठ उपसभापति विश्वप्रकाश शर्मा ने शुभकामनाएं दी है । अपनी शुभकामना में उन्होंने कहा कि – यह यात्रा की शुरुआत है, लेकिन लक्ष्य को प्राप्त करना अभी बाकी है।
शुभकामना के साथ ही शर्मा ने कहा कि पार्टी के भीतर अलग–अलग विचारों और भावनाओं को रखने वाले लोग हैं यन सभी को एकजुट करना होगा । अतीत की जो कभी कमजोरी है उसें सुधारते हुए देश को उसके लक्ष्य तक पहुँचाना होगा ।
शर्मा ने फेसबुक पर लिखा, “यह यात्रा की शुरुआत है, लक्ष्य की प्राप्ति नहीं ! हमें अभी बहुत आगे बढ़ना है और देश को उसके गंतव्य तक पहुँचाना है । परेशानियां आएँगी, उनका धैर्य के साथ सामना करना होगा । अलग–अलग विचारों और भावनाओं को जोड़ना है।”
उन्होंने इतिहास के प्रति ईमानदार रहते हुए अतीत की गौरवशाली परंपराओं को आगे बढ़ाने और पिछली कमियों को सुधारने की आवश्यकता पर भी जोर दिया । देश की समृद्धि को संभव बनाने की बात कहते हुए उन्होंने विश्वास जताया कि यह लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
गगन थापा के प्रति अपार विश्वास और दृढ़ समर्थन व्यक्त करते हुए शर्मा ने कहा कि वे उनके साथ खड़े हैं और सभी लोग उनके साथ एकजुट होकर आगे बढ़ने के लिए तैयार हैं।

