नेपालगञ्ज में कार की ठोकर से २ पैदलयात्री की मृत्यु
काठमांडू, पुष १७– बाँके के नेपालगञ्ज में गाड़ी के ठोकर से दो पैदलयात्री की मृत्यु हो गई है और एक गम्भीर रुप से घायल है ।
अंग्रेजी नया वर्ष मनाकर वापस लौट रहे लोगों को रविवार की रात सिँक्टा सिँचाइ आयोजन कार्यालय के नजदीक ही स्कारपियो गाड़ी ने ठोकर मार दी थी । गाड़ी की ठोकर से एक महिला और एक पुरुष की मृत्यु हो गई है । उनदोनों की मृत्यु उपचार के क्रम में नेपालगञ्ज मेडिकल कॉलेज में मृत्यु हो गई । लेकिन दोनों की पहचान नहीं हो पाई है । एक महिला घायल है जिनका नेपालगञ्ज मेडिकल कॉलेज में उपचार किया जा रहा है । घटना के बारे में विस्तृत विवरण आना अभी बाकी है ।

