Tue. Sep 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाली कांग्रेस आज मना रही है मेलमिलाप दिवस

 

काठमांडू, पुष १७– नेपाली कांग्रेस आज ४८वां राष्ट्रीय एकता तथा मेलमिलाप दिवस मना रही है । प्रज्ञा भवन कमलादी में दोपहर एक बजे होने वाले इस कार्यक्रम में राजनीतिक दल के सभी शीर्ष नेता सहभागी होंगे ।
कांग्रेस हरेक वर्ष १६ पुस में राष्ट्रीय एकता तथा मेलमिलाप दिवस मनाती आ रही है । इस वर्ष के कार्यक्रम में प्रधानमन्त्री एवम् माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड, नेकपा एमाले के अध्यक्ष केपी शर्मा ओली, एकीकृत समाजवादी के अध्यक्ष माधव कुमार नेपाल, जनता समाजवादी के अध्यक्ष उपेन्द्र यादव, लोकतान्त्रिक समाजवादी के अध्यक्ष महन्थ ठाकुर के साथ ही अन्य कोनिमंत्रण दिया गया है ।
मिलमिलाप दिवस में राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (रास्वपा) को निमंत्रण नहीं दिया गया है । ये जानकारी मुख्य सचिव कृष्णप्रसाद पौडेल ने दी है । पौडेल ने कहा कि –कार्यक्रम में संविधान लेखन में संलग्न राजनीतिक दल के शीर्ष नेताओं को में बुलाया गया है ।
इस बार राष्ट्रीय एकता और मेलमिलाप दिवस को अलग तरीका से मनाने का कांग्रेस ने निर्णय लिया था । साझा मुद्दाओं में सरकार और प्रतिपक्ष नहीं होने का उल्लेख करते हुए महामन्त्री गगन थापा ने जानकारी दी कि संविधान पक्षधर शक्ति की एकता आवश्यक है इसलिए अलग तरीके से मेलमिलाप दिवस मनाएं । ‘राजनीतिक दल वीच कुछ मुद्दा में प्रतिस्पर्धा होती है । कुछ बातों में राष्ट्रीय दृष्टिकोण चाहिए,’ महामन्त्री गगन थापा ने कहा ‘संविधान बना, लेकिन कुछ बातों को लेकर अभी भी रुका है । संविधान कार्यान्वयन में जो विषय रुके हुए हैं उन विषयों को तय करने को लेकर कौन सत्तापक्ष और कौन प्रतिपक्ष है यह अर्थ नहीं रखता है ।’

यह भी पढें   कर्णाली में लगातार बारिश से कई प्रमुख सड़कें भूस्खलन की चपेट में, यातायात ठप

२०१७ साल पुस १ गते को शाही कु के बाद जेल में कांग्रेस संस्थापक नेता बीपी कोइराला २०२५ कात्तिक १४ गते जेलमुक्त होने ही भारत निर्वासित हुए थे ।
भारत में आठ वर्ष बिताने के बाद राष्ट्रीयता को बचाने के लिए राजसंस्था और सभी राजनीतिक दलों को मिलकर आगे बढ़ना होगा । ये बातें कहते हुए बीपी कोइराला, गणेशमान सिंह, शैलजा आचार्य, खुमबहादुर खड्का आदि नेताओं ने २०३३ साल पुस १६ गते स्वदेश वापस आए थे । उसी दिनको याद कर कांग्रेस हरेक वर्ष पुस १६ गते राष्ट्रीय एकता तथा मेलमिलाप दिवस मनाती आ रही है ।

यह भी पढें   हिमलुङ हिमस्खलन में दो और शव बरामद

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com