Tue. Jun 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अखिल विश्व अखंड सनातन सेवा फांउडेशन ने दिशांत कपिल को हिमाचल प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया

 

दिल्ली द्वारका के प्रमुख समाजसेवी-लेखक दिशांत कपिल को भारत सरकार के नीति आयोग द्वारा मान्यताप्राप्त अखिल विश्व अखंड सनातन सेवा फांउडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ नरेन्द्र त्रिपाठी ने हिमाचल प्रदेश राज्य का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया है। गौरतलब है कि दिशांत कपिल मूल रूप से कांगड़ा जिला, नगरोटा सूरियां हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं। पिछले दिनों अपने स्वर्गीय पिताजी के जन्मदिन पर दिशांत कपिल ने अपने पिता के नाम पर दि विजय कपिल फाउंडेशन की स्थापना की है।
इसका थीम ‘हार्मनी इन ह्यूमिनिटी, यूनिटी इन पर्पज’ रखा गया है। दिशांत कपिल ने बताया कि इसी फाउंडेशन के बैनर तले समाजसेवा, पर्यावरण तथा पर्यटन से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाएंगे। हैं। दिशांत योग, आयुर्वेद के अलावा हाई एंड टूरिस्ट माध्यम से हिमाचली युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में विभिन्न परियोजनाओं में जुटे हुए हैं।
हाल ही में दिशांत कपिल द्वारा लिखित किताब ‘दि अर्बन मोंक’ को शिक्षाविदों से लेकर अधिकारियों तक खूब सराहना मिल रही है। हिंदू धर्म के पवित्र ग्रंथ श्रीमदभगवद् गीता से प्रेरणा पाकर लिखी इस किताब में बताया गया है कि आज के वैश्वीकरण के दौर में भी गीता के उपदेश कितने प्रासंगिक हैं। गीता के सभी 18 अध्यायों को आधार बनाकर लिखी किताब में हर बात को सरलता से कहा गया है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *