भारत नेपाल सीमा पर अवैध तरीके से प्रवेश करता हुआ रुसी नागरिक हिरासत में
बिहार के किशनगंज में भारत-नेपाल सीमा पर एक विदेशी नागरिक अवैध तरीके से प्रवेश करता हुआ पकड़ में आया है. ताजा मामला में एसएसबी की 41 वीं वाहिनी के बाजारूचाट बीओपी के जवानों ने एक रशियन (रूस) नागरिक को पकड़ लिया. पकड़े गये आरोपित का नाम एलेक्शनड्रॉव पवेल (37 वर्ष) है. वह रूस का रहने वाला बताया जाता है.
एसएसबी की 41 वीं वाहिनी के बाजारूचाट बीओपी के जवानों ने एक रशियन (रूस) नागरिक एलेक्शनड्रॉव पवेल (37 वर्ष) को अवैध तरीके से बॉर्डर पार कर बिहार में प्रवेश करने के दौरान पकड़ लिया. एसएसबी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बाजारूचाट बीओपी के एसएसबी जवानों ने नेपाल से भारत आ रहे उक्त व्यक्ति को जांच के लिए रोका. इसके बाद उसे अपना पहचान पत्र दिखाने के लिए कहा गया, तो वह घबराने लगा. इसके बाद एसएसबी को शक हुआ और जवानों ने उसे अपनी नागरिकता साबित करने के लिए वोटर कार्ड या अन्य पहचान पत्र दिखाने को कहा, लेकिन वह कोई भी पहचान पत्र नहीं दिखा सका.

