Fri. Jun 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत और यूएन सहित कई देशों द्वारा सात सूत्रीय समझौते का स्वागत

 

काठमाण्डू/तीन दल और मधेशी मोर्चा के बीच शान्ति प्रक्रिया को पूरा करने के लिए हुए सात सूत्रीय समझौते का भारत संयुक्त राष्ट्र सहित कई देशों ने स्वागत किया है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति जारी करते हुए सात सूत्रीय समझौते से शान्ति प्रक्रिया के सबसे महत्वपूर्ण अंग लडाकु समायोजन और पुनर्स्थापना के काम पर दलों के बीच सहमति होने से नई उम्मीद जगने का विश्वास व्यक्त किया है। दलों के आपसी साझदारी और विश्वास के कारण शान्ति प्रक्रिया और संविधान निर्माण के काम में उल्लेखनीय प्रगति होने की बात भारतीय विदेश मंत्रालय द्वारा जारी विज्ञप्ति में उल्लेख है।

यह भी पढें   सीमा सुरक्षा बैठक के लिए भारतीय टीम नेपाल में

इसी तरह संयुक्त राष्ट्र संघ ने भी सात सूत्रीय समझौते पर प्रसन्नता जाहिर की है। यूएन के महासचिव बान कि मून ने विज्ञप्ति जारी कर माओवादी लडाकुओं के समायोजन और पुनर्स्थापना के काम पर दलों के बीच हुई सहमति से नेपाल में स्थायित्व और शान्ति लाने तथा संविधान निर्माण के लिए दलों के बीच विश्वास पैदा होने से उत्साहित होने की बात कही गई है।यूएन के अलावा अमेरिका, जापान सहित कई देशों ने सात सूत्रीय समझौते का स्वागत किया है। nepalkikhabar.com

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *