Tue. Oct 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

स्पॉट फ़िक्सिंग: तीनों पाक खिलाड़ियों को जेल, शर्मसार हुआ पाक क्रिकेट

 

लंदन. लॉर्ड्स में पिछले साल अगस्त में इंग्लैंड-पाकिस्तान के बीच टेस्ट मैच के दौरान पैसे लेकर नो बॉल फेंकने के मामले में दोषी पाए गए पाकिस्तान के क्रिकेटर सलमान बट और मोहम्मद आसिफ की सज़ा का ऐलान हो गया है। लंदन की अदालत ने बट को ढाई साल, आसिफ को एक साल और आमिर को ६ महीने हिरासत में रखने की सज़ा सुनाई गई है। वहीं, बुकी मजहर मजीद को सबसे अधिक २ साल और ८ महीने की सज़ा सुनाई गई है।

लंदन की एक अदालत ने मंगलवार को इन क्रिकेटरों को धोखाधड़ी की साजिश और गैर कानूनी तरीके से पैसे लेने के दोषी ठहराया था। फैसला सुनाने वाले जज कुक ने तीखी टिप्पणी करते हुए कहा है, ‘आप लोग इसी के लायक हैं। आप लोगों ने क्रिकेट प्रेमियों को निराश किया है। आपका अपराध इतना गंभीर है कि आप लोगों को जेल भेजना ही उचित है।’

कोर्ट ने मजीद को स्पॉट फिक्सिंग में सबसे अहम साजिशकर्ता करार दिया है। गौरतलब है कि मजीद और आमिर ने कोर्ट के सामने सितंबर में अपने गुनाह कुबूल कर लिए थे। यही वजह है कि मजीद को थोड़ी कम सज़ा मिली है। मजीद ने अपने गुनाह कुबूल नहीं किए होते तो उन्हें चार साल से अधिक की सज़ा हो सकती थी। वहीं, गुनाह कुबूल करने के चलते आमिर को सबसे कम सज़ा सुनाई गई है। लंदन कोर्ट ने आमिर को बाल सुधार गृह भेजने का फैसला किया है। आमिर को फेल्दम यंग ऑफेंडर इंस्टीट्यूट भेजा जाएगा। मोहम्मद आमिर ने अदालत के फैसले के खिलाफ अपील करने का फैसला किया है। वहीं, आसिफ और बट को वॉन्ड्सवर्थ जेल भेजा जा रहा है। अदालत ने इन खिलाड़ियों पर सज़ा के अलावा जुर्माना भी लगाया है। बट पर 24.34 लाख, आसिफ पर 6.39 लाख और आमिर पर भी करीब 6.39 लाख रुपये का आर्थिक जुर्माना लगाया गया है। कोर्ट ने अपने आदेश में यह भी कहा है कि अगर सज़ा की आधी अवधि तक इन खिलाड़ियों का बर्ताव संतोषजनक पाया गया तो इन्हें रिहा भी किया जा सकता है।

यह भी पढें   अब ‘नया घर’ बनाने के अलावे कोई दूसरा विकल्प नहीं है – विमलेन्द्र निधि

अब बंद हो चुके ब्रिटिश टैबलॉयड ‘न्यूज ऑफ द वर्ल्ड’ ने क्रिकेट में सट्टेबाजी की इस साजिश का पिछले साल अगस्त में एक स्टिंग ऑपरेशन में पर्दाफाश किया था। स्टिंग ऑपरेशन ने आरोप लगाया था कि पिछले साल अगस्त में लॉर्ड्स टेस्‍ट मैच के दौरान तीनों खिलाड़ियों ने ‘स्पॉट फिक्सिंग’ की थी। तीनों खिलाड़ियों ने सट्टेबाजों के साथ सांठगांठ की और इंग्लैंड के खिलाफ मैच के दौरान पहले से तय ओवर और गेंद पर ‘नो बॉल’ फेंकीं थी।

यह भी पढें   त्रिभुवन विश्वविद्यालय ने 30.87 अरब रुपये का बजट प्रस्तावित किया

पहले खिलाड़ी इन आरोपों से इनकार करते रहे, लेकिन बाद में मोहम्मद आमिर और बुकी मजहर मजीद ने अपना गुनाह कबूल कर लिया था। मामला सामने आने के बाद आईसीसी ने तीनों खिलाड़ियों को भ्रष्टाचार का दोषी पाते हुए उन पर प्रतिबंध लगा दिया था। बट्ट पर 10 साल की, आसिफ पर सात साल की और आमिर पर पांच साल की पाबंदी लगाई गई थी।

पूर्व क्रिकेटरों ने कहा, क्रिकेट के लिए अच्छा फैसला
‘इससे सबक सीखना होगा। पाकिस्तान क्रिकेट को अपने घर की सफाई करनी होगी। पाकिस्तान क्रिकेट के लिए आज बुरा दिन है, खासकर इन क्रिकेटरों के परिवार वालों के लिए।’

यह भी पढें   25 वर्षीय प्रेम राजकुमार चौबे लापता, परिवार ने खोजबीन की अपील

इमरान खान
‘मैं अदालत के फैसले का स्वागत करता हूं। इससे मैच फिक्स करने वाले लोगों को कड़ा संदेश मिलेगा और वे भविष्य में ऐसी गतिविधियों से बचने की कोशिश करेंगे।’
बिशन सिंह बेदी
‘सज़ा खिलाड़ियों को मैच फिक्सिंग से रोकेगी। पाकिस्तान क्रिकेट पर जबर्दस्त दबाव बनेगा।’
निखिल चोपड़ा
‘मैं आईसीसी की एंटी करप्शन यूनिट को दोषी मानता हूं। वे हर चीज छुपाते हैं।’
सरफराज नवाज
‘क्रिकेट में सिर्फ अपने कद की वजह से कई खिलाड़ी मैच फिक्सिंग के आरोपों से पहले बच गए।’
रमीज रज़ा

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com