अब ‘नया घर’ बनाने के अलावे कोई दूसरा विकल्प नहीं है – विमलेन्द्र निधि
काठमांडू, आश्विन २२ – नेपाली कांग्रेस के नेता विमलेन्द्र निधि ने पार्टी के औपचारिक रूप से विभाजित होने की घोषणा की है। जनकपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि विशेष महाधिवेशन के कारण कांग्रेस वैचारिक और संगठनात्मक रूप से दो धाराओं में बंट गई है । अब ‘नया घर’ बनाने के अलावे कोई दूसरा विकल्प नहीं है।
उन्होंने पार्टी विभाजन के लिए विशेष महाधिवेशन बुलाने वाले पक्ष को मुख्य रूप से जिम्मेदार ठहराया है । उन्होंने कहा कि लोकतंत्र केवल सिद्धांत नहीं, बल्कि प्रक्रिया और व्यवस्था का भी नाम है। उनका तर्क था कि केवल बहुमत के आधार पर ही पार्टी नहीं चलाई जा सकती ।
उन्होंने कहा, “जिसने विशेष महाधिवेशन बुलाया, उसी ने पार्टी को विभाजित किया है । हम शुरु से ही प्रक्रिया की बात को उठाते आ रहे थे, लेकिन उसे नजरअंदाज कर दिया गया । निधि ने कहा, “हमें अभी और मेहनत के साथ नई कार्यदिशा तय करनी होगी। हमें अपने घर को और मजबूत बनाना होगा। गिरिजाबाबू और शेरबहादुरजी को एक साथ आने में तीन साल लग गए थे। परिस्थितियां कब और कैसी होती हैं, यह कहा नहीं जा सकता। लेकिन अभी हमें अपने संगठन के निर्माण को ही प्राथमिकता देनी चाहिए।”


