बरथहवा में लागू की गई कर्फ्यु हटाया गया
जनकपुरधाम, ६ जनवरी । सर्लाही जिला स्थित बहरथवा नगरपालिका में लागू की गई कर्फ्यु हटाया गया है । लेकनि निषेधाज्ञा जारी है । बरथहवा–६ स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की स्तरोन्नति संबंधी विषय को लेकर की गई प्रदर्शन में पुलिस ने गोली चलाने से स्थानीय युवा जयशंकर साह की मृत्यु हुई थी । उसके बाद परिस्थिति असामान्य होने के कारण जिला प्रशासन कार्यालय सर्लाही ने शुक्रबार शाम बजे से आज सुबह ८ बजे तक कर्फ्यु आदेश जारी की थी ।
आज सुबह स्थानीय प्रशासन ने निर्णय किया है कि तत्काल के लिए कर्फ्यु आदेश को हटाया जाएगा, लेकिन निषेधाज्ञ कल आइतबार सुबह ८ बजे तक के लिए जारी की जाएगी । सर्लाही के प्रमुख जिला अधिकारी कोमलप्रसाद धमला के अनुसार बरथहवा नगरपालिका की पूर्व में सीतापुर स्थित ब्रह्मास्थान, पश्चिम में हजरियावाला रास्ता में स्थित नहर, दक्षिण में हनुमान मंदिर और उत्तर में चोर्निया पूल तक क्षेत्र में निषेधाज्ञा जारी की गई है ।
शुक्रबार मरनेवाले युवा जशंकर की शव प्रदर्शनकारी के ही नियन्त्रण में है । मरनेवाले युवा आन्दोलनकारी नहीं है, स्थानीय व्यापारी हैं । पुलिस ने भी इस बात को पुष्टी की है । स्थानीय प्रशासन की पहल में सर्वपक्षी बैठक कर वातावरण को सहज बनाने की प्रयास जारी है ।

