श्री राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा करेंगे नेपाल के पुजारी दुर्गा प्रसाद गौतम।
जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर। श्री राम मंदिर का उद्घाटन 22जनवरी को हैं।राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा नेपाल के पुजारी दुर्गा प्रसाद गौतम करेंगे। दुर्गा प्रसाद गौतम श्री राम मंदिर के शिलान्यास 5अगस्त 2018को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया था। उसका भी पूजा कराने का जिम्मा दुर्गा प्रसाद गौतम का ही था। झापा मेची नगर निवासी दुर्गा प्रसाद गौतम को श्री राम तीर्थ निर्माण ट्रस्ट द्वारा इसके लिए निमंत्रण दिया गया है।प्राण प्रतिष्ठा कराने के निमंत्रण मिलने पर वे काफी खुश हैं। उन्होंने कहा है कि मेरे लिए जीवन की सबसे बड़ी खुशी का पल है।


