Sat. May 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

शुभकामना तथा अन्तरक्रिया कार्यक्रम सम्पन्न

 

हिमालिनी प्रतिनिधि कोशी प्रदेश नेपाल ( सीमा क्षेत्र) । बिराटनगरमे निजी प्राविधिक शिक्षालय महासंध नेपाल और फोरम फर हेल्थ एण्ड टेक्निकल साइन्स कोशी प्रदेशके संयुक्त आयोजनमे “प्राविधिक शिक्षा कीे आवश्यकता और नितिगत व्यवस्था ” विषयमें अन्तरकृया कार्यक्रम सम्पन्न हुआ । कार्यक्रम में कोशी प्रदेश का 41 प्राविधिक शिक्षालय का सहभागिता था । .महासंधका संस्थापक अध्यक्ष श्री दुर्गा प्रसाद उप्रेतीे ने सिटीइभीटीके नव नियुक्त सदस्य–सचिव ई. महेश भट्टराई को सफल कार्यकालके लिए शुभकामना दिया । उन्होंने विगतमें महासंध और सिटिइभिटीके बिच हुए े सहमती सम्झौता र्को कार्यान्यवयनके लिए आग्रह भी किया । कार्यक्रमका अध्यक्ष भगवान झा ने बताया कि प्राविधिक शिक्षा सम्बन्धि अव्यवहारिक नितिगत व्यवस्थाओके कारण प्राविधिक शिक्षालय उपर चुनौती बढ गया है । प्राविधिक शिक्षलयमें नामांकन के हेतु न्युनतम योग्यताका विषय जटिल बनता जारहा है । प्रवेश परीक्षा, पाठ्यक्रम और परीक्षा प्रणालीमे व्यापक सुधारका आवश्यकता बताया । फोरम फर हेल्थ एण्ड टेक्निकल साइन्सका प्रदेश अध्यक्ष वालचन्द्र सुब्बा ने सम्बन्धनके वक्त निजि संस्थासे लिया गया डिपोजिट रकमका ब्याज सम्बन्धित शिक्षालयके खातामें भेजनेका आग्रह किया । कार्यक्रममे सिटिइभिटीका सदस्य शैलेन्द्र मोहन झा, निर्देशकद्वय नवराज कोईराला, दिपिका शर्मा, कृष्णा भट्टाराई लगायतका उपस्थिति था । कार्यक्रम निजी प्राविधिक शिक्षालय महासंध कोशी प्रदेशक अध्यक्ष भगवान झा कि अध्यक्षतमों सम्पन्न हुआ । प्रमुख अतिथि विराटनगर का मेयर श्री नागेश कोइरालाने कहा किसीभी देशके आर्थिक और सामाजिक परिवर्तणमे प्राविधिक जनशक्तिका भुमिका अहम् होता है । अतः विधार्थी और अभिभावकर्से प्राविधिक शिक्षा अध्ययन करनेके लिए आग्रह किया ।कार्यक्रमके बिशिष्ट अतिथी सदस्य सचिव भट्टराईने इस तरहके आयोजन के हेतु धन्यवाद देते हुए शिक्षालयका समस्या समाधान करनेमे मेरा पुर्ण सहयोग रहेगाा । कार्यक्रमका संचालन रमेश खत्रीने किया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed