Thu. Jun 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नवलपरासी में क्षतिपूर्ति के लिए किसान आन्दोलन यथावत

 


देशबन्धु यादव/परासी। नवलपरासी (पश्चिम) सुस्ता गांव पालिका में रहे बागमति खाँडसारी सुगरमिल कुडिया में गन्ना तौल में घटतौली के कारण आज दुसरे दिन किसान और सुगरमिल प्रबन्धन के बिच सहमति नहीं होने के कारण गन्ना तौल और क्रसिंङ बन्द रहा।
आज दुसरे दिन सुस्ता गांव पालिका के अध्यक्ष टेकनारायन
उपाध्याय एवं वार्ड अध्यक्ष कृष्ण मुखिया, हरिलाल दुसाध, प्रभु यादव, पूर्व गाविस अध्यक्ष प्रेमचन्द गुप्ता जिल्ला प्रशासन कार्यालय के अधिकृत राजकुमार यादव, नापतौल कार्यालय बुटवल के प्राविधिक, बागमति खाँडसारी सुगरमिल के महाप्रबन्धक टंकनाथ काफ्ले और आन्दोलनरत किसानों के बिच सहमति नहीं होने के कारण गन्ना किसानों ने आज दुसरे दिन गन्ना तौल/क्रसिंङ बन्द किया।
गन्ना तौल में घटतौली का क्षतिपूर्ति के लिए किसानों ने आन्दोलन यथावत रहने का बिचार ब्यक्त किया।
वित्तीय वर्ष २०७७/०७८ , २०७९/०८० और २०८०/०८१ में नेपाल सरकार मन्त्रीपरिषद के निर्णय अनुसार समर्थन मुल्य भुक्तान का मांग किया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed