Mon. Jun 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मोटर साइकिल दुर्घटना में दो की मृत्यु,दो गंभीर रूप से घायल

 

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर। महोतरी जिला के औरही नगरपालिका 1में सोमवार की रात दो मोटरसाइकिल के आमने-सामने हुयी टक्कर में दोनों मोटरसाइकिल चालक की मृत्यु घटना स्थल पर ही हो गयी है।मरने वालो में रामगोपाल पुर नगरपालिका के 30बर्षीय मुकेश चमार तथा भंगहा नगरपालिका के32बर्षीय धर्मेन्द्र महतो है। इसी तरह गंभीर रूप से घायल भंगहा नगरपालिका 5के 31बर्षीय श्रीराम गोसाईं तथा बर्दीवास नगरपालिका के 26बर्षीय प्रदीप कुमार यादव हैं। दोनों का इलाज बर्दीवास के एक निजी नर्सिंग होम में चल रही है। घटना की पुष्टि गौशाला के पुलिस इंस्पेक्टर मनोज कुमार यादव ने की है। स्थानीय लोगों के अनुसार घना कोहरा तथा मोटर साइकिल की तेज रफ्तार घटना का कारण बना।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *