Tue. Jun 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

फ्रांस : गेब्रियल अटल पहले समलैंगिक प्रधानमंत्री

 

पेरिस, रायटर्स।

इमैनुएल मैक्रों ने मंगलवार को 34 वर्षीय शिक्षा मंत्री गेब्रियल अटल को अपना नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया है। गेब्रियल अटल फ्रांस के पहले समलैंगिक प्रधानमंत्री भी हैं। फ्रांसीसी मीडिया मुताबिक मैक्रों यूरोपीय संसद चुनावों से पहले अपने दूसरे जनादेश में नई जान फूंकना चाहते हैं। इसके चलते एलिजाबेथ को हटाकर प्रधानमंत्री के तौर पर नए चेहरे को मौका दिया है।

फ्रांस में यह फेरबदल ऐसे समय में हुआ है, जब राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों साल के अंत में होने वाले यूरोपीय चुनावों से पहले अपनी शीर्ष टीम में फेरबदल करने की तैयारी कर रहे हैं।

यह भी पढें   जनमत पार्टी कल माइतीघर मंडला में प्रदर्शन करेगी

जनमत सर्वेक्षणों से पता चलता है कि मैक्रों का खेमा धुर दक्षिणपंथी नेता मरीन ली पेन की पार्टी से लगभग आठ से दस प्रतिशत अंकों से पीछे चल रहे हैं। मैक्रों के करीबी सहयोगी अटल, जो कोविड महामारी के दौरान सरकार के प्रवक्ता के रूप में एक घरेलू नाम बन गए, निवर्तमान प्रधानमंत्री एलिज़ाबेथ बोर्न की जगह लेंगे।

गेब्रियल अटल पहले समलैंगिक प्रधानमंत्री होंगे
हाल के जनमत सर्वेक्षणों में देश के सबसे लोकप्रिय राजनेताओं में से एक गेब्रियल अटल ने रेडियो शो और संसद में सहजता से काम करने वाले एक समझदार मंत्री के रूप में अपनी पहचान बनाई है। वह फ्रांस के सबसे युवा प्रधानमंत्री होंगे और खुले तौर पर स्वीकार करने वाले पहले समलैंगिक प्रधानमंत्री होंगे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *