Wed. Sep 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सन्दीप लामिछाने …आज जिला अदालत सजा सुनाएगी

 

काठमांडू, पुष २५ – बलात्कार के मुद्दा में दोषी करार दिए गए क्रिकेटर सन्दीप लामिछाने को आज जिला अदालत सजा सुनाएगी ।
जिला अदालत, काठमांडू के न्यायाधीश शिशिरराज ढकाल ने चार दिन निरन्तर बहस के बाद पुष १३ गते गौशाला २६ पर बलात्कार मुद्दा में लामिछाने को दोषी करार दिया था और सजा तय करने के लिए आज (२५ गते) की तारीख तय की थी ।
आज की पेसी से लामिछाने को कैद, जुर्माना और क्षतिपूर्ति निर्धारण की जाएगी । अदालत बलात्कार के मुद्दे को लेकर सन्दीप को ७ से लेकर १० वर्ष तक की कैद की सजा दे सकती है । ये जानकारी कानून के जानकारों का कहना है ।
न्यायाधीश शिशिरराज ढकाल ने सन्दीप लामिछाने पर अपराध संहिता २०७४ के दफा २१९(१),(२),(३)ङ अनुसार कसूर करने का दोषी ठहराया था । उक्त कानून व्यवस्था(दफा २१९(१),(२),(३)(ङ) में १८ वर्ष से उपर पर बलात्कार का मुद्दा अगर पाया गया तो ऐसी स्थिति में ७ से १० वर्ष तक की कैद की सजा होने की व्यवस्था है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com