Tue. Jul 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

स्वयं में जो कमजोरी है उसमें सुधार करना जरुरी है– उपप्रधानमन्त्री खड्का

 

काठमांडू, पुष २७ – नेपाली कांग्रेस के उपसभापति पूर्णबहादुर खड्का ने कहा है कि – सबसे पहले स्वयं में जो कमजोरी है उसमें सुधार करना जरुरी है । हम स्वयं अच्छे रहेंगे तो देश और सरकार की बातें करेंगे । वर्तमान सरकार के काम को लेकर उन्होंने कहा कि – सरकार ने ऐसा कोई काम नहीं किया है जिससे जनता का सिर झुक जाए ।
आज नेपाली कांग्रेस कैलाली क्षेत्र नम्बर १ द्वारा आयोजन किए गए भेटघाट के कार्यक्रम में उपप्रधानमन्त्री एवम् रक्षामन्त्री समेत रहे खड्का ने उल्लेख किया कि माना कि सरकार ने बहुत बेहतर काम नहीं किया है लेकिन जनता का सिर झूक जाए ऐसा भी काम नहीं किया है । सरकार के काम करने की गति मध्यम है ।
उन्होंने कहा कि ‘हमने जनता के लिए कितना अच्छा काम किया है ये जनता के बीच चर्चा हो ही रही है । हाँ ये जरुर है कि ‘वर्तमान सरकार ने बहुत बेहतर काम नहीं किया है लेकिन मध्यमस्तर में काम कर रही है । जनता को सिर झुकाना पड़े ऐसा कोई काम नहीं किया है ।’
पर्याप्त बजेट नहीं होने के कारण सरकार चाहकर भी विकास निर्माण के काम को अपेक्षा अनुसार नहीं कर पा रही है । लेकिन जितना स्रोत है उतने का ही सदुपयोग करने का प्रयास कर रहे हैं ।
सरकार सुशासन के अभियान में है और आने वाले दिनों में काम करने के क्रम में जो भी कमी कमजोरी है उसमें सुधार की जाएगी । सबसे पहले स्वयं में जो कमजोरी है उसमें सुधार करना जरुरी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed