Fri. Jun 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

11 जनवरी को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 

मानव तस्करी रोधी इकाई क्षेत्रक मुख्यालय बेतिया ऑफिस एसएसबी 47वीं बटालियन रक्सौल एवं प्रयास जुवेनाइल एड सेन्टर पूर्वी चंपारण द्वारा बॉर्डर पिलर 394 के पास बसे सिवान टोला में किया गया कार्यक्रम।

आज दिनांक 11/01/24 को प्रयास जुवेनाइल एड सेन्टर पूर्वी चंपारण की परियोजना एक्सिस टू जस्टिस के तहत एवम मानव तस्करी रोधी इकाई क्षेत्रक मुख्यालय बेतिया ऑफिस एसएसबी 47वीं बटालियन पंटोका रक्सौल द्वारा 11 जनवरी राष्ट्रीय मानव तस्करी जागरूकता दिवस के अवसर पर ग्राम सिवान टोला स्थित नवसृजित राजकीय प्राथमिक विद्यालय प्रांगण में मानव व्यापार (ट्रैफिकिंग) बाल श्रम, बाल यौन शौषण, बाल विवाह जैसी मुद्दों पर स्कूली छात्र-छात्रा ग्रामीण महिला पुरुष को विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मानव तस्करी रोधी इकाई के इंस्पेक्टर मनोज कुमार शर्मा द्वारा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने मानव तस्करी ट्रैफिकिंग के मुद्दों पर ग्रामीणों को अपने बच्चे बच्चियों के प्रति जागरूक होने की बात कही तथा कैसे हमारी बच्चियों को प्यार का झांसा देकर दूसरे देशों में तथा भिन्न-भिन्न महानगरों में ले जाकर देह व्यापार जैसी घृणित अपराध में धकेला जा रहा है हमें अपने बच्चे और बच्चियों पर विशेष ध्यान देने तथा उन्हें शिक्षा से जोड़ रहने की आवश्यकता है ताकि वह शिक्षित होकर अपने देश का नाम रोशन करें चंद रूपए के लालच में बच्चों को एक जगह से दूसरे जगह पर भेज कर उनसे 12 से 15 घंटे तक काम कराए जाते हैं ऐसे में हमारे देश के भविष्य अंधकार की ओर जा रही है हम अपने बच्चे बच्चियों को शिक्षित करके उन्हें भी देश की सेवा करने का मौका दे सकते हैं इससे हमारे गांव समाज का नाम रोशन होगा।

यह भी पढें   मंत्रियों द्वारा ही संसदीय मर्यादा और नियमावली का उल्लंघन किया जा रहा है – ऐनबहादुर महर

कार्यक्रम का संचालन प्रयास जूविनाइल एट सेंटर पूर्वी चंपारण के जिला समन्वयक आरती कुमारी एक्सिस टू जस्टिस परियोजना के तहत किया गया तथा मौके पर उपस्थित सभी ग्रामीण महिलाओं बच्चों पुरुषों को मानव तस्करी के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई तथा बाल यौन शोषण, बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों को दूर करने की आग्रह की गई उपस्थित बच्चे बच्चियों ग्रामीण महिला पुरुष को बाल विवाह नहीं करने की शपथ दिलाई गई तथा उन्हें बताया गया कि लड़कियों का उम्र 18 वर्ष लड़के का उम्र 21 वर्ष पार नहीं होता तब तक शादी नहीं करेंगे अगर ऐसा करते हैं तो अभिभावक पर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है ऐसी कुरीति को अपने गांव से दूर करने में तथा अपने गांव को बाल विवाह मुक्त बनाने में मदद करने की अपील की गई।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रयास जुवेनाइल एड सेन्टर पूर्वी चंपारण के सामुदायिक सामाजिक कार्यकर्ता राज गुप्ता, एसएसबी मानव तस्करी रोधी इकाई से अनिल शर्मा, अरविंद द्विवेदि, टीनू कुमारी, स्कूल शिक्षक राजदेव प्रसाद, उपेन्द्र कुमार, मनोज पासवान, ग्रामीण महीला बेदामी देवी, उमराउती देवी, पार्वती देवी, तथा स्कूली छात्र छात्रा ग्रामीण कुल 161 लोग कार्यक्रम में उपस्थित थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *