Thu. Sep 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मंत्रियों द्वारा ही संसदीय मर्यादा और नियमावली का उल्लंघन किया जा रहा है – ऐनबहादुर महर

 

काठमांडू, आषाढ़ ४ – नेकपा एमाले ने आपत्ति जताते हुए कहा है कि प्रतिनिधि सभा की बैठक में मंत्रियों द्वारा संसदीय मर्यादा और नियमावली का उल्लंघन किया जा रहा है । आज (वृहस्पतिवार) की बैठक में एमाले के मुख्य सचेतक ऐनबहादुर महर ने सभामुख का इस ओर ध्यानाकर्षण कराया कि मंत्रियों द्वारा सभा के स्थापित नियम और गरिमा को नजर अंदाज किया जा रहा है ।
प्रतिनिधिसभा नियमावली २०७९ के नियम २० के खण्ड (६) अनुसार नियमापत्ति जताते हुए महर ने मंत्रियों पर ही संसद् की गरिमा को नजर अंदाज करने का आरोप लगाया । नियमावली के उस बूँदें में इस बात की व्यवस्था की गई है कि ‘सभामुख के आसन तथा जब कोई सदस्य बोल रहा हो तो ऐसे समय में सदस्यों को बीच में आना जाना नहीं चाहिए ।’ प्रतिनिधि सभा की आकस्मिक समय में नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी के सांसद रमेश मल्ल संसद में जब अपनी धारणा रख रहे थे उसी समय दो मंत्री सभामुख के आसन और बोल रहे सांसद मल्ल के बीच से निकले थे ।

यह भी पढें   नए जनादेश के खिलाफ अभिव्यक्ति नहीं दें – पुरुषोत्तम यादव

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com