इन्डियन कल्चरल सेन्टर व्दारा पशुपतिनाथ में भव्य आरती का आयोजन
इन्डियन कल्चरल सेन्टर , भारतीय दूतावास तथा पशुपतिनाथ आरती सेवा समिति के सहयोग से पशुपतिनाथ मंदिर के प्रांगन में ४ अगस्त सोमवार की शाम को एक भव्य आरती विशेष का आयोजन
किया गया । इस सांस्कृतिक संध्या के अबसर पर आईसीसी के छात्रों तथा शिक्षको द्वारा भरतनाट्यम नृत्य का भी मंचन किया गया जिसे देखने के लिये हजारो की संख्या मे लोग उपस्थित थें । यह श्रवण महीना के पावन अबसर पर सोमवार को अायोजन किया गया था । इस दिन को पशुपतिनाथ के दर्शन के लिये विशेष अवसर माना जाता है । श्रवण महिना के सोमवार को ही भारतीय प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी भी पशुपतिनाथ
मन्दिर मे विशेष पुजा अर्चना किये थे । इस अवसर पर भारी संख्या मे भक्तों उपस्थिति थी ।
इस अवसर पर श्री माननीय भीम आचार्य संस्कृति मंत्री मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित थे ।

