नेपालगन्ज मे बाढ प्रभावितों को राहत वितरण
नेपालगंज,(बाँके) पवन जायसवाल, अगस्त २५ तारीख ।
नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बाँके जिला शाखा ने कम्दी गा.वि.स.के बाढ प्रभावितों को शनिवार के दिन राहत वितरण किया गया है ।
श्रावण ३० गते को आई बाढ विपद् से प्रभावित परिवार को गैरखाद्य राहत सामग्री सेट में त्रिपाल,कम्बल बर्तन सेट, कपडा सेट और पानी पीने के लियें बाल्टी है ।
कम्दी गा.वि.स.में बाढ से १सौ २६ पूर्ण, १ सौ ६७ आंशिक और २ सौ २३ अन्य करके ५ सौ १६ घरपरिवार प्रभावित हुयें है । वह परिवार मध्ये पूर्ण रुप में घर क्षति हुये परिवारों को नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बाँके ने गैरखाद्य राहत वितरण किया है ।
संयुक्त रुप में संचालन किया गया राहत वितरण कार्यक्रम में जिला दैवीप्रकोप उद्धार समिति ने पूर्ण रुप में घर क्षति हुये घरपरिवार को नगद और चामल भी वितरण किया गया है ।
राहत वितरण कार्यक्रम में संविधान सभा सदस्य सरवतआरा खानम हलुवाई, नेपाल रेडक्रस सोसाइटी जिलाशाखा, पुरैनी उप–शाखा, जिला प्रशासन कार्यालय बाँके , प्लान नेपाल, सुरक्षाकर्मी लगायत लोगों की उपस्थिति
रही थी ।
अभी तक नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बाँके जिला शाखा ने पूर्ण रुप में घर क्षति हुयें परिवारों को गैर खाद्य राहत सामग्री राधापुर, सीतापुर, साई गाँव, उढरापुर, कचनापुर, महादेवपुरी, विनौना, बैजापुर, हिरमिनिया, पिपरहवा, भवनियापुर, जैसपुर, फत्तेपुर गा.वि.स.के वडा नं. १, गंगापुर और कम्दी करके ७ सौ ७७ घर परिवारो को उपशाखाए“ मार्फत वितरण किया गया रेडक्रस ने जानकारी दी है । वितरण किया गया राहत सामग्रीयों में नेपाल रेडक्रस सोसाइटी, सेभ द चिल्डे«न और प्लान नेपाल का भी सहयोग रहा है ।

