Fri. Jul 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राजेश हमाल ने रेडियो कृष्णसार एफ.एम का अवलोकन किया

 

2नेपालगन्ज,(बाँके) पवन जायसपाल, २६ अगस्त ।
अभिनेता राजेश हमाल ने मध्य तथा सुदूरपश्चिम की क्षमतावान रेडियो कृष्णसार एफ.एम को शनिवार को नेपालगन्ज मे अवलोकन किया ।
अवलोकन के क्रम में रेडियो मार्फत स्रोताओं के साथ बातचीत भी किया स्रोताओं ने भी  अभिनेता राजेश हमाल से दिल खोलकर बातचीत करने का मौका पाया सभी लोगो का हौसला भी बढा ।
हमाल बाँके जिला के कोहलपुर में आयोजित तीज महोत्सव में सहभागी होने के लियें आयें थे । उसी मौके पर अभिनेता राजेश हमाल ने सुबह नेपालगञ्ज में रहे रेडियो कृष्णसार एफ.एम. अवलोकन किया इस के साथ मध्य तथा सुदुरपश्चिम के स्रोताओं से  प्रत्यक्ष रेडियो के मार्फत  करीब डेढ घण्टें तक बातचीत भी किया था ।
स्रोताओं ने हमाल से वैवाहिक तथा सिने जगत के विषय पर  जिज्ञासा रक्खा था । रेडियो कृष्णसार एफ. एम. नेपालगन्ज के स्टेशन प्रमख तुला अधिकारी ने दोसल्ला ओढाकर  3फूल का गुच्छा के साथ अभिनेता  राजेश हमाल का एफ.एम कार्यालय में स्वागत किया था  ।
रेडियो कृष्णसार एफ. एम. में अभिनेता  राजेश हमाल पधारने पर नेपालगन्ज बासियों ने भी अपनी खुशी किये थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com