धनुषा में पति मृत अवस्था में, पत्नी घायल अवस्था में मिले
काठमांडू, माघ १– धनुषा में एक पुरुष मृत अवस्था में मिला है और उसकी पत्नी घायल अवस्था में मिली है । पत्नी की अवस्था गंभीर है ।
महोत्तरी के लोहारपट्टी नगरपालिका–३ महदैया के राधे सहनी मृत अवस्था में मिला है । उसकी श्रीमती अस्मिता सहनी सख्त घायल अवस्था में मिलने की जानकारी इलाका प्रहरी कार्यालय सखुवा महेन्द्रनगर के प्रहरी निरीक्षक ने दी है ।
प्रहरी निरीक्षक के अनुसार धनुषा के क्षिरेश्वरनाथ नगरपालिका–३ पकडिया स्थित गेहुँ के खेत में आज सुबह राधे मृत अवस्था में मिला है साथ ही उसकी श्रीमती जो गंभीर अवस्था में मिली हैं उनका प्रादेशिक अस्पताल जनकपुर में उपचार किया जा रहा है ।
राधे का ससुराल क्षिरेश्वरनाथ नगरपालिका पकडिया है । चार महीने पहले ही राधे और अस्मिता ने प्रेम विवाह कर क्षिरेश्वरनाथ नगरपालिका स्थित महेन्द्रनगर में डेरा लेकर वहीं रह रहे थे ।
प्रहरी के अनुसार कुछ साथियों के साथ ससुरा पकडिया से महेन्द्रनगर डेरा में सभी मिलकर खुशी मनाएंगे । यह कहकर पत्नी सहित राधे निकला था । इसी क्रम में मोटरसाईकिल दुघर्टनाग्रस्त हो गई । राधे के साथ उसके दो साथी थे जो फरार हैं उनकी तलाश की जा रही है ।


