त्रिशूली में गिरी भारतीय जीप मिली
काठमांडू, माघ २– त्रिशूली में एक जीप गिर गई थी जो मिली गई है । ये जीप भारतीय नम्बर प्लेट की है । नारायणगढ़–मुग्लिन सड़क खण्ड अन्तर्गत इच्छाकामना गाँवपालिका–५ स्थित तीन नम्बर पुल के नजदीक से उक्त जीप त्रिशूली में गिर गई थी । आज सुबह पौने पाँच बजे जीप त्रिशूली में गिर गई है येजानकारी जिला प्रहरी कार्यालय के प्रहरी नायव उपरीक्षक श्रीराम भण्डारी ने दी है । जीप सड़क से करीब ८५ मिटर नीचे गिरी थी । त्रिशूली नदी में जीप गिरने की जानकारी होने के तुरंत बाद विपद् व्यवस्थापन तालिम शिक्षालय कुरीनटार के गोताखोर की टोली परिचालन की गई थी । स्थानीय ने जीप नदी में गिरने की खबर की थी जिसके बाद उक्त टोली घटनास्थल में परिचालन की गई थी ।
कुछ समय पहले तक गोताखोर की टोली ने जीप पानी के भीतर मिल गई है । ये जानकारी प्रहरी नायव उपरीक्षक भण्डारी ने दी । लेकिन जीप में कितने यात्री थे यह जानकारी अभी नहीं मिल पाई है ।


