नई दिल्ली में नेपाली महिलाओं व्दार तीज महोत्सव की तयारी
नई दिल्ली (भारत) पवन जायसवाल, २६ अगस्त । नई दिल्ली में तीज महोत्सव की तैयारी , आचार्य बालकृष्णजी महाराज उदघाटन करेगें ।
पडोसी मित्रराष्ट्र भारत की राजधानी नई दिल्ली में रहने वाले नेपालीयों ने देश बाहर भी नेपाली कला संस्कृति की संरक्षण करना और पहिचान कायम रखने के उद्देश्यों से हिन्दू नारीयों का पवित्र पर्व हरितालिका तीज के अवसर पर तीज महोत्सव तथा साँस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन करने जा रहा है ।
विभिन्न पेशा और व्यवसायों के सिलसिला में भारत के नई दिल्ली लगायत विभिन्न प्रान्त में बसोबास करते आयें हुयें नेपालीयों की अग्रसरता में स्थापित करने के लिये ‘हाम्रो स्वभिमान’ नामक संस्था के आयोजन में इसी अगस्त २८ के दिन वह कार्यक्रम होने जा रहा है ।
भारत की सब से बडा और महगा करीब ३५ सौं लोगों की क्षमता वाला अत्याधुनिक
तालकटोरा स्टेडियम में आयोजन होने जा रहा महोत्सव के तयारी क्रम में संस्था के संस्थापक अध्यक्ष एवं प्रतिष्ठित व्यवसायी नारायण तारा श्रेष्ठ के नेतृत्व में महामन्त्री अधिवक्ता प्रेम बहादुर क्षेत्री, देवेन्द्र दत्त, भूपेन्द्र बस्नेत, मोहन कुमार कार्की, शिवलाल ज्ञवाली, दिल बहादुर थापा, विष्णु सिंह, भूमिराज भण्डारी, राहुल कुवर, निर्मला शर्मा, कृष्ण प्रसाद शर्मा, युवराज बराल, धीरेन्द्र खत्री, करण थापा, केदार खनाल लगायत के प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों के सक्रियता में होने जा रहा है ।
महोत्सव का उद्घाटन ‘हाम्रो स्वाभिमान’ के संरक्षक प्रसिद्ध योग गुरु बाबा रामदेव जी के उत्तराधिकारी के रुप में चर्चित मनिषी आचार्य बालकृष्णजी महाराज करेगें महोत्सव में एक केन्द्रीय महिला मन्त्री की भी सहभागिता होगी महासचिव प्रेम क्षेत्री ने यह जानकारी दी ।
महोत्सव में नेपाल से ख्यातीप्राप्त कलाकार बद्री पंगेनी, जितु नेपाल जिरे खुर्सानी, सुश्री चन्दा अर्याल लगायत तथा भारत में बसोवास करने वाले नेपाली महिला
कलाकारों की भी सहभागिता रहेगी नृत्यों में सहभागी महिलाएँ मे से एक को ‘तीज क्विन’ के रुप में चुन करके सम्मान भी किया जायेगा ।
उल्लेखनीय है भारत की राजधानी नई दिल्ली के लक्ष्मीनगर में प्रधान कार्यालय रहा है करीब दो वर्ष पहले प्रवासी नेपालीयों की जमघट ने गठन किया ‘हाम्रो स्वाभिमान’ के संरक्षक प्रसिद्ध योग गुरु बाबा रामदेव के उत्तराधिकारी के रुप में चर्चित नेपाली मूल के मनिषी आचार्य बालकृष्णजी महाराज संरक्षक तथा नारायण तारा श्रेष्ठ संस्थापक अध्यक्ष रहे है ।
नई दिल्ली सें लौटने के बाद हिमालिनी के सम्वाददाता पवन जायसवाल सें बात करते हुये वरिष्ठ पत्रकार पूर्ण लाल चुके ने कहा
‘हाम्रो स्वाभिमान’ ने भारत के विभिन्न प्रान्तों में बसोबास करते आ रहे नेपाली मूल के नागरिकों के वीच भातृत्व भावना तथा आपसी सद्भाव अभिवृद्धि करना, राष्ट्रीय स्वाभिमान की भावना जागृत कराने के लियेें, सामाजिक, सास्कृतिक, शिक्षा, स्वास्थ्य, आर्थिक लगायत के चौतर्फी विकासों में टेवा पहुचाना, नेपाली कला संस्कृति की संरक्षण करना, नेपाल और भारत वीच विद्यमान सुमधुर सम्बन्धको ज्यादा सुमधुर और मजबूद बनाने कीे आदि लक्ष्य रही है और उद्देश्यों से अभिप्रेरित होकर के ही गठन किया गया है ।
हाम्रो स्वाभिमान में पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, उत्तराञ्चल, बम्बई, हिमाञ्चल प्रदेश, गोवा, बैंगलोर, देहरादून लगायत के प्रान्तों करके अभी तक करीब ८ हजार लोग प्रवासी नेपालीयों इस संस्था में आवद्ध रहे है ।
उल्लेखनीय बात यह है नइँ दिल्ली में ही करीब दो दशक से बसोबास करते आयें हुयें नारायण तारा श्रेष्ठ अपने धर्मपत्नी ख्याती प्राप्त सौन्दर्य विशेषज्ञ विश्वशान्ति श्रेष्ठ के साथ दिल्ली के विभिन्न जगाह में उच्चस्तरीय व्यूटी पार्लर सञ्चालन करते आ रही है अध्यक्ष श्रेष्ठ ने नेपाल में बि.सं. २०४६ साल में प्रजातान्त्रिक व्यवस्था कीे स्थापना हुई और बि.संं. २०६३ साल में लोकतान्त्रिक गणतन्त्र की स्थापना करने के लियें नई दिल्ली में रहते आ रहे प्रवासी नेपालीयों की अगुवाई करते हुयें उन लोगों को सहयोग और सहकार्य में विभिन्न प्रकाशन और अन्य सशक्त क्रियाकलापों के माध्यमों से सक्रिय भूमिका निर्वाह किया था ।क

