22 जनवरी को जानकी मंदिर में सवा लाख दीए जलाये जाएंगे जनकपुर धाम


16 जनवरी 24 । अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है, इसको देखते हुए अयोध्या नगरी को सजाया जा रहा है. कई शहरों में उस दिन दीए जलाए जाएंगे. इसी तरह नेपाल के जनकपुर में भी राम मंदिर को लेकर लोग बहुत खुश हैं. इस दिन जनकपुर के जानकी मंदिर में सवा लाख दीए जलाए जाएंगे. माता सीता के मायके से अयोध्या के लिए तीन हजार से ज्यादा उपहार भी भेजे गए हैं.
राम मंदिर के अभिषेक से पहले वहां भी कई तरह के सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों के साथ उत्सव मनाने के लिए तैयारी हो रही है.
नेपाल के पूर्व उप प्रधानमंत्री बिमलेंद्र निधि ने शनिवार को कहा, “हमारी बेटी, माता जानकी का विवाह भगवान श्रीराम से हुआ था. हम बहुत उत्साहित और गौरवान्वित हैं कि अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी.” उन्होंने कहा कि जब भारत के सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या मामले में अपना फैसला सुनाया था तो जनकपुर के लोग बहुत खुश थे.

