Thu. May 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जटही, थलही पुल निर्माण तथा मटिहानी नाका खुलवाने को लेकर पूर्व उप प्रधानमंत्री विमलेंद्र निधि भारत प्रस्थान

 

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर। नेपाली कांग्रेस के बरिष्ट नेता तथा पूर्व उप प्रधानमंत्री विमलेंद्र निधि मंगलवार को जनकपुरधाम से मुजफ्फरपुर के सांसद अजय निषाद से मिलने के लिए प्रस्थान किए। जटही, थलही पुल निर्माण को एस.एस.वी रोक लगा दिया है।इसी तरह कोरोना काल में मटिहानी बोर्डर को बंद किया जो आज तक बंद है।जिस से दोनो देशों के लाखों लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसी तरह निधि जी के प्रयास से ढल्केवर से जटही तक सिक्स लाइन बना हैं। पुल निर्माण नहीं से नेपाल तक बड़ा ट्रक नहीं आ रहा है। धलही‌ का पुल पंद्रह दिनों का परिक्रमा का मुख्य मार्ग हैं। अजय निषाद भारतीय जनता पार्टी के बरिष्ट नेता तथा सांसद अजय निषाद शुरू से ही नेपाल बॉर्डर की समस्या सदन में उठाते रहते हैं। वे इस समस्या को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा गृह मंत्री अमित शाह से मिलकर रखेंगे। निधि जी के साथ नेपाली कांग्रेस के बरिष्ट नेता गणेश तिवारी, वरिष्ट पत्रकार राम भरत साह,नगराइन नगरपालिका के मेयर, मुखिया पट्टी मुसहरनिया गांव पालिका के साथ पत्रकार की टोली तथा अन्य लोग शामिल हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *