Sat. Jun 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मधेश सरकार मना रही है आज स्वाभिमान दिवस

 

काठमांडू, माघ ३– मधेश सरकार आज स्वाभिमान दिवस मना रही है । आज ही के दिन २०७८ माघ ३ गते प्रदेश का नामाकरण ‘मधेश’ और राजधानी जनकपुरधाम पारित हुई थी । इसीलिए आज के दिन को मधेश सरकार स्वाभिमान दिवस के रुप में मना रही है । गत गुरुवार को हुई मन्त्रिपरिषद् की बैठक ने माघ ३ गते को दिन को स्वाभिमान दिवस मनाने जाए का निर्णय लिया गया था ।
आज मधेश सरकार ने जनकपुरधाम स्थित महेन्द्र नारायाण निधि मिथिला संस्कृति केन्द्र में सुबह ११ बजे स्वाभिमान दिवस मनाएगी और वहीं मुख्यमन्त्री सरोजकुमार यादव के एक वर्षीय कार्यकाल के प्रमुख कार्यविवरण को सार्वजनिक करने का भी कार्यक्रम भी रखा गया है ।
२७ पुस २०७९ में मुख्यमन्त्री नियुक्त हुए यादव ने २९ गते पुष में शपथ ली थी । गत पुस २९ गते मधेश सरकार का दूसरा कार्यकाल का एक वर्ष पूरा हो चुका है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *