Mon. Aug 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मन्त्री निधि व्दारा रातो पुल निरीक्षण

 

Bimalendra Nidhiकैलास दास,जनकपुर, भाद्र १२ । पूर्व पश्चिम महेन्द्रराज मार्ग धनुषा महोत्तरी के सीमा में रहे रातो नदी के क्षतिग्रस्त पुल को भौतिक पूर्वाधार तथा यातायात मन्त्री विमलेन्द्र निधि ने गुरुवार अनुगमन कर शीघ्र ही डाईभर्सन निर्माण के साथ-साथ बेली ब्रीज बनाने के लिए निर्देशन दीया है ।

साउन २८ गते रात में आया  बढी से ४२ वर्ष पुराना नदी के पुल धसने के बाद सर्वसाधारण को आने जाने में कठिनाइ का सामना करना पड रहा है । मन्त्री निधि ने हेलिकप्टर से पुल निरीक्षण कर राजधानी लौटने के बाद यह रास्ता सञ्चालन के लिए बेली ब्रीज निर्माण करने का निर्देशन दीया है ।

यह भी पढें   सम्पर्क विहीन पर्यटकों की संख्या ६४४

राजमार्ग अबरुद्ध होने से ८० किलोमिटर की लम्बा दुरी पार करना पड रहा है । काठमाण्डू से शीधे आनेवाला सवारी साधन जलेश्वर होकर आ रहा है । दो दिन से रुका वर्षा के कारण सडक डिभिजन कार्यालय ने डाईभर्सन का निर्माण में लगे है । वैसे मोटरसाईकल, जीप, कार तथा बस सहित  हलका सवारी साधन बेली ब्रीज के जडान होने से कल से सञ्चालन में आ जाऐगा । मन्त्री निधि के अनुगमन पश्चात पाँच दिन में रास्ता सञ्चालन में आने की सम्भावना है । करीब १५ दिनों से काठमाण्डू से जनकपुर सवारी साधन नही आ जा रहे थे ।

यह भी पढें   भारी बारिश के बाद कई नदियाँ खतरे के स्तर से ऊपर, प्रशासन ने जारी की चेतावनी

भौतिक पुर्वाधार तथा यातायात मन्त्री निधि ने क्षतिग्रस्त पुल के निरीक्षण करते हुए कहा कि जो पिलर धसा है उन्हे शीघ्र मर्मत करने का निर्देशन दीया गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com