Thu. Jun 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मधेश प्रदेश में राजनीतिक प्रशिक्षण की तैयारी में राप्रपा नेपाल

 
कमल थापा, फाईल तस्वीर

काठमाडू, २९ जनवरी । राष्ट्रीय प्रजातन्त्र पार्टी नेपाल (राप्रपा नेपाल) तराई मधेश क्षेत्र में राजनीतिक प्रशिक्षण करने जा रही है । प्रशिक्षण माघ २४ गते से शुरु होगी । उस दिन सुनसरी जिला स्थित इटहरी में पूर्वाञ्चल क्षेत्र स्तरीय प्रशिक्षण आयोजन हो रहा है । उसके बाद तत्काल जिला स्तरीय प्रशिक्षण करने की तैयारी है । प्रशिक्षण में पार्टी अध्यक्ष कमल थापा प्रमुख प्रशिक्षक के रुप में रहेंगे ।
राप्रपा नेपाल के महामन्त्री राजाराम बर्तौला के अनुसार माघ २५ गते सप्तरी और उदयपुर, माघ २६ गते सिरहा और धनुषा, माघ २७ गते महोत्तरी और सर्लाही, माघ २८ गते रौतहट और बारा, माघ २९ गते पर्सा जिला को केन्द्रविन्दू में रखकर प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालन होने जा रहा है । बताया गया है कि पार्टी संगठन सुदृढिकरण अभियान, भावी कार्ययोजना और आन्दोलन की आवश्यकता पर केन्द्रीत रहकर प्रशिक्षण संचालन होनेवाला है ।
राप्रपा नेपाल ने कहा है कि देश की परिस्थिति में बदलाव लाने के लिए वर्तमान व्यवस्था को ही परिवर्तन करना होगा, इसके लिए आन्दोलन की जरुरत है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *