२२ कम्पनी को काली सूची में रखा गया
काठमांडू, माघ १५– सार्वजनिक खरीद अनुगमन कार्यालय ने २२ कम्पनी को काली सूची में रख दिया है । सार्वजनिक खरीद ऐन, २०६३ के दफा ६३ के उपदफा (१) अनुसार सूचना प्रकाशित तारीख से लागू होने वाले २२ कम्पनी को काली सूची में रख दिय है ।
चार कम्पानी को तीन वर्ष, एक को साढेÞ दो वर्ष, चार को दो वर्ष, पाँच को डेढ़ वर्ष और बाकी आठ कम्पनी को एक वर्ष काली सूची में रख दिया है ।
काली सूची में रखे जाने के समय में उक्त निर्माण व्यवसायी तथा आपूर्तिकर्ता सार्वजनिक निकाय के किसी भी खरीद कारबाही में भाग नहीं ले सकते हैं ।



