स्वास्थ्य बीमा बोर्ड के निर्देशक डा. बसौला बर्खास्त
काठमांडू, ३० जनवरी । स्वास्थ्य बीमा बोर्ड के निर्देशक डा. दामोदर बसौला को सरकार ने बर्खास्त किया है । माघ ९ गते सम्पन्न मन्त्रिपरिषद् बैठक ने उनको पद से हटाने का निर्णय किया है । स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मन्त्री मोहन बहादुर बस्नेत ने डा. बसौला को हटाने के लिए मन्त्रिपरिषद् में प्रस्ताव पेश किया था, प्रस्ताव अनुसार उनको हटाया का निर्णय मन्त्रिपरिषद् ने किया है ।
पद से हटाउने की औपचारिक जानकारी डा. बसौला को नहीं दी गई है । लेकिन स्वस्थ्य मन्त्रालय के अनुसार उनको पद से हटाउने की सूचना के साथ पत्र देने की तैयारी है । मन्त्री बस्नेत का आरोप है कि डा. बसौला ने पदीय जिम्मेवारी बहन नहीं की है ।

