Sun. Aug 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अरुण सिंघानीया की हत्या सामूहिक लाभ के लिये : एसपी सुवेदी

 

कौन है अरुण सिंघानिया का हत्यारा ?
SP Subediकैलास दास, जनकपुर, भदौ १७ । जनकपुर के सञ्चारउद्यमी अरुण कुमार सिंघानीया की हत्या सामूहिक लाभ लेने के कारण किया गया । यह प्रहरी अनुसन्धान से खुला है । प्रहरी उपरीक्षक उत्तमराज सुवेदी के अनुसार हत्या का अनुसन्धान ८० प्रतिशत हो चुका है । अनुसन्धान से यह प्रष्ट होता है कि उनके हत्या में बहुत ही करीब के लोग सामूहिक लाभ लेने के कारण संलग्न है । लेकिन जब तक सिघानिया के सुटर को गिरफ्तार नही किया जाऐगा स्पष्ट करना मुश्किल है ।

दर्जनो अपराधी क्रियाकलाप में संलग्न को गिरफ्तार करने में सफल रहे एसपी सुवेदी सिंघानिया हत्या की गुत्थी वे अभी तक सुलझा नही पायें हैं । वैसे हरेक बार वे कहते थे कि जब तक हम सिंघानिया के हत्यारा को गिरफ्तार नही करेगें तब तक धनुषा से नही जाऐगें । लेकिन अब उनका ट्रान्सफर धनुषा से क्षेत्रीय प्रहरी कार्यालय विराटनगर मे हो चुका है ।

एसपी सुवेदी जाने से पहले मंगलवार को पत्रकार सम्मेलन करके यह संकेत दिया कि वास्तव में सिघानिया हत्या में बहुत बडा सञ्जाल लगा हुआ है । हमें भी बहुत किसिम का दवाव आया है लेकिन इमान्दारीता हमरी पहिचान है । वैसे धनुषा में हमने बहुत सारे काम कीया है फिर भी हम असफल मानते है उन्होने कहा ।

यह भी पढें   मिथिला की अनोखी संस्कृति ; मधुश्रावणी : अंशु झा

एसपी का कहना है कि अरुण सिघानिया हत्या का फाइल जिल्ला प्रहरी कार्यालय, सरकारी वकिल कार्यालय, जिला अदालत तथा पुनरावेदन में चला गया है । जो भी एसपी आऐगा बहुत ही जल्द पर्दाफास कर देगा । उन्होने यह भी स्वीकारा की जनकपुर में सबसे ज्यादा पेचिला घटना सिंघानिया का ही है । सिघानिया के मुख्य सुटर विदेश में है । जब तक वह यहाँ नही आता है तब तक घटना का मुख्य योजनाकार का पता नही चलेगा ।

२०६६ साल फाल्गुण १७ गते जनकपुर के शिवचौक में होली के दिन सिंघानीया को गोली मारकर हत्या कर दिया गया था ।

यह भी पढें   मैं लम्बे समय तक यह खेल जारी नहीं रख पाऊंगा – मेसी

कौन है हत्या के मुख्य योजनाकार

मंगलवार पत्रकार सम्मेलन में एसपी उत्तमराज सुवेदी ने कहा कि सिघानिया हत्या सामूहिक  लाभ के कारण हुआ है । हत्या के अभियुक्त तीन को जेल हो चुका है । उन्होने यह भी कहा कि योजनाकार मे से एक रामविनोद यादव भी है जो अभी फरार है । राम विनोद यादव कुछ दिनों से फरार है । वह इससे पहले संजय साह के साथ रहता था ।

एसपी सुवेदी ने दावा के साथ कहा कि सुटर का पहिचान हो चुका है । गिरफ्तारी मात्र बाँकी है । उन्हे गिरफ्तार करते ही सारा सञ्जाल समाने आ जाऐगा ।

कौन कौन घटना में सफल रहा सुवेदी

जनकपुर के रामानन्द चौक  पर हुआ बम विष्फोट, जनतान्त्रिक तराई मुक्ति मोर्चा राजनमुक्ति समुह के अध्यक्ष राजन मुक्ति की गिरफ्तारी, बम विष्फोट के नाईके मुकेश चौधरी, महिला पत्रकार उमा सिंह की हत्या के फरार अभियुक्त स्वामी  यादव के गिरफ्तारी सहित दर्जनौ ऐसी घटना है जिसमे एसपी सुवेदी सफल रहे है । मधेश के जिला मे से धनुषा और महोत्तरी सबसे ज्यादा आतंकित था । लेकिन सुवेदी के आने से विलकुल शान्त रहा । सुवेदी २०७० साउन १७ गते जनकपुर आने के बाद बहुत सारी घटना में सफलता प्राप्त करते रहे ।

यह भी पढें   ब्रह्मर्षि समाज के साधारण सभा भव्यता के साथ संपन्न

एसपी सुवेदी का कहना है कि हमने बडी बडी घटना में सफलता तो पाया लेकिन अरुण सिघानिया में सफल नही होने के कारण हम अब भी असफल मानते है ।

क्या है लोगों की आशंका

अरुण सिंघानिया हत्या काण्ड पेचिला बनता देखकर लोगों में शंका बढती जा रही है कि रामानन्द चौक बम बिष्फोट जैसा घटना के अभियुक्त को गिरफ्तार करने में जितना समय नही लगा उससे ज्यादा अरुण सिघानिया में लगना राजनीतिक हस्तक्षेप है शंका किया जा रहा है ।

बजार में हल्ला है कि एसपी सुवेदी को भी राजनीतिक दवाव पडा है इस लिए वह अरुण सिघानिया हत्यारा को सर्वजनिक नही कर पाया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com