Tue. Jun 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अब सभी अन्तर्राष्ट्रीय विमानस्थल की संचालन पीपीए मोडल में !

 
फाईल तस्वीर

काठमांडू, १ फरवरी । नेपाल सरकार ने अब सभी अन्तर्राष्ट्रीय विमानस्थल को सार्वजनिक–निजी साझेदारी (पीपीए) मोडल में संचालन करने की तैयारी की है । इसके लिए आवश्यक अनुसंधान की जाएगी । अनुसंधान के लिए सरकार ने अध्ययन समिति बनाने का निर्णय लिया है ।
आज बिहिबार सम्पन्न मन्त्रिपरिषद् बैठक ने संस्कृति, पर्यटन तथा नागरिक उड्ययन मन्त्रालय की ओर से पेश समिति गठन संबंधी प्रस्ताव को स्वीकार की है । अध्ययन के लिए पूर्व सचिव शंकर प्रसाद अधिकारी के संयोजकत्व में निमेष विज्ञ धनश्याम ओझा, पर्यटन मन्त्रालय के हवाई महाशाखा प्रमुख बुद्धिसागर लामिछिाने, लगानी बोर्ड के सहसचिव सदस्य और सदस्य सचिव रख कर एक समिति बनाई गई है । समिति में नागरिक उड्ययन प्राधिकरण के उपनिर्देशक दीपेन्द्र श्रेष्ठ भी रहेंगे ।
काठमांडू स्थित त्रिभुवन अन्तर्राष्ट्रीय विमानस्थल, पोखरा, भैरहवा तथा प्रस्तावित अन्य अन्तर्राष्ट्रीय विमानस्थल संचालन के लिए सरकार ने पीपीए मोडल चयन करने को ठान ली है । माना जाता है कि भारतीय अर्बपति गौतम अडानी समूह को लक्षित करते हुए सरकार ने ऐसा निर्णय लिया है । बताया गया है कि अडानी समूह नेपाल की विमानस्थल व्यवस्थापन और आवश्यक निवेष के लिए तैयार है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *