Mon. Jun 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मसानघाट से भूत जगाने का प्रयास ना करेंः अध्यक्ष नेपाल

 
माधवकुमार नेपाल/फाईल तस्वीर

काठमांडू, १ फरवरी । नेकपा एकीकृत मसाजवादी के अध्यक्ष तथा पूर्व प्रधनमन्त्री माधव कुमार नेपाल ने दावा किया है कि नेपाल में पुनः राजतन्त्र वापसी की सपना देखनेवाले लोग मसानघाट से भूत जगाउने का प्रयास कर रहे हैं । राजतन्त्रवादी राजनीतिक शक्ति के प्रति आक्रोश व्यक्त करते हुए उन्होंने ऐसा कहा है । उनका मानना है कि राजतन्त्र वापसी की जो प्रयास है, वह सब व्यर्थ की है । धनुषा में आज आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने कहा– ‘जो शक्ति कमजोर है, समाप्त होती जा रही है, वही राजतन्त्र वापसी की प्रयास मैं हैं, मसानघाट से भूत की तरह उसे जगाने की कोशीश कर रहे हैं । लेकिन भूत जगनेवाला नहीं है । हम लोग उसको जगाने भी नहीं देते हैं । वे लोग बेकरी की कसरत कर रहे हैं !’
इसीतरह अध्यक्ष नेपाल ने यह भी दावा किया है कि राजनीतिक स्थायित्व और सुशासन के लिए वर्तमान सत्ता गठबंधन प्रतिबद्ध है । उन्होंने दावा किया है कि जनता की चाहत अनुसार सुशासन कायम करने के लिए वर्तमान सत्ता गठबंधन ही विकल्प है । अध्यक्ष नेपाल ने कहा है कि भाषणबाजी के लिए नहीं, परिणामुखी कर्म के लिए वर्तमान सत्ता गठबंधन है । उन्होंने आगे कहा– ‘भाषण और प्रतिबद्धता के लिए नहीं, परिणाममुखी काम के लिए सरकार होना चाहिए । यही आग्रह सरकार के साथ की गई है ।’
अध्यक्ष नेपाल ने यह भी कहा कि वर्तमान सत्ता गठबंधन के विरुद्ध क्रियाशील समूह भी हैं, जो गठबन्धन को तोड़ना चाहते हैं । अध्यक्ष नेपाल का मानना है कि उन लोगों की चाहत पूरी होनेवाली नहीं है, गठबन्धन टूटनेवाली भी नहीं है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *