Fri. Sep 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

श्री पाटेशवरी बिद्यालय में निःशुल्क आँख और कान शिविर सम्पन्न हुआ  

 

 नेपालगन्ज/(बाँके) पवन जायसवाल । बाँके जिला के नेपालगन्ज में रही गौरव स्मृति तथा बि योर सेल्फ फाउन्डेशनद्वारा श्री पाटेश्वरी आधारभूत विद्यालय में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर माघ २० गते शनिवार हुआ है ।

नेपालगन्ज उपमहानगरपालिका वडा नं १८ भुजईगावँ में रही श्री पाटेश्वरी आधारभूत विद्यालय में गौरव स्मृति तथा बि योर सेल्फ फाउन्डेशनद्वारा आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में बिद्यार्थियों की आँखा और कान की जाँच किया गया है और निःशुल्क दवाई भी बितरण निःशुल्क रुप में किया गया हैं गौरव स्मृति तथा बि योर सेल्फ फाउन्डेशन के संस्थापक प्रदीप शाह ने बताया है ।

गौरव स्मृति तथा बि योर सेल्फ फाउन्डेसन के संस्थापक प्रदीप शाह के अनुसार बि.सं. २०५२ साल में स्थापित हुआ श्री पाटेश्वरी आधारभूत विद्यालय में गौरव स्मृति तथा बि योर सेल्फ फाउन्डेसन के सचिव तथा कार्यबाहक अध्यक्ष सुखराम ठाकुर के अध्यक्षता में सम्पन्न वह बिद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष तथा बिद्यालय व्यवस्थापन समिति के अध्यक्ष माधवराम वर्मा के प्रमुख आतिथ्य में सम्पन्न निःशुल्क आँख और कान शिविर में ५ सौ १० बिद्यार्थियों की निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया जिस में आँख की ओर २ सौ ४८ और कान की ओर २ सय ६२ बिद्यार्थियों ने प्रत्यक्ष रुप में लाभ लिया है । 

यह भी पढें   मातृ एवं नवजात टिटनेस उन्मूलन में नेपाल की बड़ी उपलब्धि, WHO ने लगातार एक दशक की सफलता पर दिया प्रमाणपत्र

वह निःशुल्क आँख और कान शिविर में नेपालगन्ज उपमहानगरपालिका वार्ड नं.५ स्थित रहा बिर्नोज कान स्वास्थ्य स्याहार केन्द्र नेपालगन्ज के कान प्राविधिक दामोदर चौधरी और सीता चौधरी ने कान की चेक जाँच की थी । इसी तरह आँख की ओर वरिष्ठ नेत्ररोग सहायक उदय नारायण मिश्र और नेत्र सहायक बिज्रेस मिश्र, नूर मोहम्मद ने आँख की जाँच किया था अन्य में गौरव स्मृति तथा बि योर सेल्फ फाउन्डेसन के कोषाध्यक्ष बिजय कोरी, सहसचिव प्रेमा शाही, सदस्य मुन्सी हज्जाम, शिवम् शाह लगायत लोगों ने सहयोग किया था ।

वह निःशुल्क शिविर में अभिभावओं ने अपने अपने बाबालिकाओं की कान की ओर ध्यान देना जरुरी रही है कयों कि अधिकतर बिद्यार्थियों के कान से मैल (खूंट) ज्यादा निकाला गया है । अगर बच्चे को सुनायी कम दे रही है तो कान प्राविधिक की सल्लाह अनुसार रेखदेख करें और कान में कभी भी तेल की प्रयोग न करें । वह निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में श्री पाटेश्वरी आधारभूत विद्यालय की प्रधानाध्यापक भुकुटीतारा शाही, शिक्षकों में ओम प्रकाश त्रिपाठी, सीता देवी उप्रेती, करुणा कुमारी सिंह, सुन कुमारी थापा, खेमराज उपाध्याय, तेजश्विनी वर्मा, उमा श्रीवास्तव, रुपा बिष्ट, उमेश वर्मा, कार्यालय सहयोगी, नोकी क्षेत्री, सुन्तली क्षेत्री, बिद्यालय व्यवस्थापन समिति के सल्लाहकार कृष्णदत्त बिष्ट, संस्थापक महिला सदस्य ओम कुमारी थापा, गणेश कुमार शाही, समिति महिला सदस्य सायरा अन्सारी, सदस्य बिनोद नाउँ लगायत लोगों की सक्रिय सहभागिता रही थी ।   

यह भी पढें   मंत्रिपरिषद् द्वारा लिए गए कुछ इस तरह के निर्णय

गौरव स्मृति तथा वि.योर सेल्फ फाउण्डेशन के परिकल्पनाकार नेपालगन्ज वडा नम्बर ४ निवासी गौरव शाह ने अपनी पाकेट खर्च को बचाकर समाज में छोटी छोटी आवश्यकता में पडे और उन्हों जो व्यक्ति को देखा वह व्यक्ति को सहयोग करते आ रहे थे । गौरव की  वह मानवीय कार्य को उन के मित्र लोगों ने भी साथ दिये थे । फाउण्डेशन दर्ता करेन से पहले से ही सामाजिक सेवा करते आ रहे थे । अन्य दातृ निकाय की सहयोग विना ही छोटीछोटी आधारभूत आवश्यकता से वञ्चित व्यक्ति को  पाकेट खर्च बचाकर भी  सहयोग कर सकते हैं उस उदाहरण को देने में सफल हुये गौरव की परिकल्पना से ही गौरव स्मृति तथा बी योर सेल्फ फाउण्डेशन की जन्म हुआ है । सामाजिक कामों में निरन्तर अपनी कदम आगे बढाया गौरव ने सभी युवा जनशक्ति को  एकत्रित करके संस्था दर्ता करके बृहत रूप में मानव सेवा करने की सोच बनाये थे । समाज में रहे विपन्न, गरीब, दीनदुखी को कुछ करेगें कहकर महान सोच लिये थे गौरव अधिक समय तक संसार में नही रहें । वि.सं. २०७८ साल असार १ गते में उन की मृत्यु होने के बाद में घरपरिवार ने उन की सोंच को पूरा करने की उद्देश्य से गौरव के पिता तथा गौरव स्मृति तथा वि.योर सेल्फ फाउण्डेशन के संरक्षक प्रदीप शाह ने गौरव स्मृति तथा वियोर सेल्फ फाउण्डेसन नामक संस्था दर्ता किया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com